ट्रैक्टर एजेंसी वालों को फर्जी चेक दे कर लाखों का चूना लगाने वाला ठग गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​ट्रैक्टर एजेंसी वालों को फर्जी चेक दे कर लाखों का चूना लगाने वाला ठग गिरफ्तार | New India Timesफर्जी चेक देकर ट्रैक्टर खरीद कर लाखों का चूना लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने दतिया के विकास व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड से चेक देकर ट्रैक्टर लियारऔर फिर मथुरा के रुपराम शर्मा कॊ तीन लाख रूपए मे बेच दिया था। इस ठगी का पर्दाफाश तब हुआ जब विकास व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए चेक बाउंस हो गए। डीलर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ठगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने संजय पुत्र करन सिंह रावत निवासी सिलोरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने पूर्व में भी अपने साथियों मनोज रावत, संजय रावत, निहाल जाटव एवं चंदन पाल के साथ मिलकर कई ट्रैक्टर इस तरीके से खरीदकर बेच चुका है। आरोपियों ने मथुरा में तीन लाख रूपए में ट्रैक्टर बेचकर डबरा निवासी गोपाल सिंह ठाकुर से टाटा सफारी क्रमांक MP 04 CF 2647 को खरीदा था।

फिल्हाल कोतवाली पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं ट्रैक्टर बरामदगी की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद से बाकी आरोपी फरार बताए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.