पंकज शर्मा,ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आज संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग धार में स्तनपान सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों के द्वारा भागीदारी निभाई गई। कॉलेज के संस्थापक डाॅ.भागीरथ पाटीदार व प्राचार्य महोदया सुश्री डॉ.कृष्णा बसंती के मार्गदर्शन में कॉलेज की सभी विद्यार्थी तथा सभी टीचर्स और प्रोफेसर उत्सुकता पूर्ण कार्यक्रम में भाग लिए स्टूडेंट बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुति दिए।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली पोस्टर भाषण प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सहभागिता लेने वाले विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए इस कार्यक्रम में संस्था के सम्मानीय और कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर भागीरथ पाटीदार के द्वारा स्तनपान सप्ताह के ऊपर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय प्रोफेसर डॉक्टर कृष्णा बसंती धिदा, उप प्राचार्य श्री महेश कुमार लोधा, डॉ. दुर्गेश सिंह जोधा एवं अन्य सभी प्रोफेसर टीचर और स्टूडेंट की उपस्थिति में हुआ।
