फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच प्रधान मंत्री स्वच्छता अभियान पखवारे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ज़िलाधिकारी श्री अजय दीप सिंहसीएमएस डॉक्टर ओ पी पाण्डे व महिला सीएमएस मधुग़ैरोला, जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल व नगर स्वछता प्रभारी बृजेश गुप्ता ने महिला अस्पताल के गेट का कूड़ा घर सहित कूड़े घर के गेट पर लगा कूड़ा हटाकर पीछे करने एवं वहां पर वाहन पार्किंग व मरीजों व तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था बेंच की गई।
अस्पताल परिसर में जगह-जगह जल भराव व इंटरलकिंग लगाने व सीवर बलाकेज को ठीक करने का आदेश दिया। जिला अस्पताल से पदमा मार्केट में सफ़ाई करके कूड़ा ना डालने का सुचना बोर्ड टांगा गया।
इस कर्यक्रम में मनीष रस्तोगी, विक्रमादित्य, प्रमोद जायसवाल, संजय जायसवाल, अखिलेश यादव, अज्जु सिंह, अलोक कोहली, विनोद श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्त आदि लोग मुख्य रुप से उपस्तिथ रहे।
