आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के समापन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ हुए शामिल, किया सभा को संबोधित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के समापन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ हुए शामिल, किया सभा को संबोधित | New India Times

पश्चिमी मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ जिले में कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के समापन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पैसा समटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में 4 महीने का वक्त शेष बचा है ऐसे में शिवराज सिंह चौहान पैसा समेटने की राजनीति कर रहे है शिवराज सिह को 18 सालों से लाडली बहना आशा उषा कार्यकर्ता और अतिथि शिक्षकों की याद नहीं आई अब वह उन्हें याद करके पाप धो रहे हैं मध्य प्रदेश अपराध की श्रेणी में नंबर वन है यहां कानून की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

मणिपुर में हुए मामले पर भी कमलनाथ ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र व मणिपुर में है आपकी सरकार है आपके पास मिलिट्री है अन्य सुरक्षा के इंतजाम है फिर आप इस ज्वलंतशील मुद्दे पर क्यों एक्शन नहीं लेना चाहते क्यों आप चुप हैं ये बीज आपने लगाया है जो बड़ा ही घातक है।

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कमलना ने कहा कि इंदौर सम्मिट के 6 सैशन हुए शिवराज सिंह ने 33 लाख करोड़ निवेश करने की घोषणा और जुमले बाजी करते हुए नजर आते है 33 लाख करोड़ तो पूरे देश में इतना पैसा नहीं आया आप सिर्फ घोषणा करते हैं विश्वास से उद्योग स्थापित होते है मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह विश्वास नहीं बना पाए अब मध्य प्रदेश की जनता शिवराज की झूठी बातों में आने वाली नहीं है. सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.