मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नक़ली ताजा चाय की पत्ती व नकली गगन गुटखा बनाने की फैक्ट्री पर एसओजी, थाना चौक कोतवाली व खाद निरीक्षक टीम ने छापा मारकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया व एक फरार।
जितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी, कुंवर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली, रवि शर्मा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीमों ने चांदपुर चौराहे के पास वर्मा अस्पताल के पीछे गोदाम पर छापा मारा, भारी मात्रा में नकली ताजा चाय की पत्ती व खुली पत्ती पैकेट रैपर एवं गगन पान मसाला पैकिंग रोल आदि भारी मात्रा में सामान बरामद किया। पुलिस ने मौके पर जितेंद्र वर्मा थाना चौक कोतवाली जनपद शहजानपुर, सुरेंद्र जनपद हमीरपुर, नन्हे लाल थाना कांट जनपद शहजानपुर को गिरफ़्तार किया सरोज थाना कांट जनपद शाहजहांपुर से फरार।
सुधीर कुमार जायसवाल एसपी सिटी ने बताया कि एसओजी खाद निरीक्षक टीम बताना चौक कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नकली ताजा चाय की पत्ती गगन पान मसाला गुटखा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 3 लोगों को किया गिरफ़्तार किया भारी मात्रा में नकली चाय की पत्ती, रैपर,गगन पान मसाला के नकली गुटका, रैपर आदि बरामद किए गए,
