झाबुआ 07 अगस्त को आएगी आदिवासी स्वाभिमान यात्रा जगह-जगह होगा भव्य स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ 07 अगस्त को आएगी आदिवासी स्वाभिमान यात्रा जगह-जगह होगा भव्य स्वागत | New India Times

मध्य प्रदेश के सीधी से 19 जुलाई से प्रारंभ हुई आदिवासी स्वाभिमान यात्रा 17 जिलों की 36 विधानसभाओं से होती हुई 6 अगस्त को यात्रा जोबट पहुँची सभा को संबोधित किया आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का नेतृत्व कर रहे मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया आदिवासी कांग्रेस विभाग अध्यक्ष रामु टेकाम महिला आदिवासी कांग्रेस विभाग की प्रदेश अध्यक्ष चंदा सरवटे सहित नेतागण संबोधित करेंगे आदिवासी स्वाभिमान यात्रा मे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश के आदिवासियों दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध व आदिवासियों के स्वाभिमान को जागृत करने कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों को आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही थी यह यात्रा दिनांक 7 अगस्त को झाबुआ के उत्कृष्ट खेल मैदान मैं आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का समापन होगा।

कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आयोजित समापन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल पूर्व सांसद सुरेश पचौरी पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया पूर्व मंत्री अजय सिंह जयवर्धन सिंह सुरेंद्र सिंह हनी बघेल अरुण यादव जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक हमीद काजी सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता गण आयोजित समापन में भाग लेंगे।

प्रातः 8: बजे जोबट से झाबुआ के लिए निकलेगी प्रातः 10 बजे झाबुआ के ग्रामीण इलाकों से पहुंचेगी इस बीच जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं एवं स्वागत किया जाएगा। झाबुआ नगर में प्रवेश करते हुए शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर गोपाल कॉलोनी राजगढ़ नाका डीआरपी लाइन चौराहा होते हुए विजय स्तंभ जेल चौराहे से बस स्टैंड फवारा चौक होते हुए उत्कृष्ट खेल मैदान में समापन कार्यक्रम में पहुंचेगी जहां यात्रा मैं शामिल कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्रामीण किसान आम जनता आयोजित सभा में शामिल होंगे आदिवासी स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदि नेताओं ने समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से आदिवासी स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने के लिए झाबुआ में आयोजित महा समापन को सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.