ग्राम खमरिया की राशन दुकान का 106 बोरी खाद्यान्न हुआ चोरी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम खमरिया की राशन दुकान का 106 बोरी खाद्यान्न हुआ चोरी | New India Times

ग्राम खमरिया की राशन दुकान मे अज्ञात चोरों ने चैनल गेट का ताला तोड़कर गेहूं चावल की 106 बोरी चुरा ले गए।
घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया की बताई जा रही है। प्राथमिक सहकारी वनोपज समिति द्वारा संचालित इस राशन दुकान के सहायक विक्रेता सत्यम वैद्य ने पुलिस थाना महाराजपुर एवं खाद्य निरीक्षक को सूचना दी है। सूचना पर महाराजपुर पुलिस ने मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सहायक विक्रेता सत्यम वेध ने बताया कि 2 दिन में गांव के सभी हितग्राहियों को राशन का वितरण किया जा चुका था 106 बोरी राशन में 58 बोरी चावल और 48 बोरी गेहूं दुकान में एडवांस स्टॉक के रूप में रखा हुआ था।

ग्राम खमरिया की राशन दुकान का 106 बोरी खाद्यान्न हुआ चोरी | New India Times

रविवार की सुबह राशन दुकान के पास रहने वाले प्रदीप सेन ने फोन करके सूचना दी कि राशन दुकान के चैनल गेट का ताला टूटा है और गेट खुला पड़ा है जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर रखा गेहूं और चावल की बोरियां गायब मिली कुछ बोरियां दुकान के अंदर पड़ी मिली और गेट के बाहर चावल के दाने बिखरे पड़े मिले। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस थाने में लिखित रूप से दे दी है।

नवागत थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने बताया कि पुलिस सूचना पर जांच पड़ताल कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.