उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने बार्सिलोना में आतंकी हमले की निंदा की | New India Times

अतिश दीपंकर, नई दिल्ली, NIT; ​
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने बार्सिलोना में आतंकी हमले की निंदा की | New India Timesउपराष्‍ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु ने बार्सिलोना, स्‍पेन में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि ऐसे बर्बर और निंदनीय कृत्‍य को न्‍यायोचित नहीं ठहराया जा सकता और आज मानवता के समक्ष सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है। उन्‍होंने कहा कि केवल समन्वित वैश्विक प्रयासों से ही अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवाद का सफाया किया जा सकता है।​उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने बार्सिलोना में आतंकी हमले की निंदा की | New India Times

उपराष्‍ट्रपति के संदेश का मूल पाठ

“मुझे बार्सिलोना, स्‍पेन में हुए आतंकी हमले के बारे में जानकर अत्‍यंत दु:ख पहुंचा है। मेरी भावनाएं और प्रार्थना शोक संतप्‍त परिजनों और घायलों के साथ हैं।    ऐसे बर्बर और निंदनीय कृत्‍य को कभी भी न्‍यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। आज मानवता के समक्ष आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा है और अधिक बहुलवादी तथा खुले समाज के कारण नए स्‍तर पर इस खतरे की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 

अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवाद को मात केवल समन्वित वैश्विक प्रयासों से ही दी जा सकती है। संकट की इस घड़ी में हम स्‍पेन की सरकार और वहां के लोगों के साथ हैं और हमलावरों से निपटने में उनकी त्‍वरित कार्यवाही की सराहना करते है। मैं शोक संतप्‍त परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।” 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.