नेशनल हाइवे नं. 44 पर तेज़ रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आने से दो स्कूटी सवारों की मौक़े पर ही हुई दर्दनाक मौत, स्कूटी के भी उड़े परखच्चे | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नेशनल हाइवे नं. 44 पर तेज़ रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आने से दो स्कूटी सवारों की मौक़े पर ही हुई दर्दनाक मौत, स्कूटी के भी उड़े परखच्चे | New India Times

नेशनल हाइवे 44 फोर लाइन घुघरी तिराहा के पास एक स्कूटी सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी अधिक भयावह थी कि करीब 100 मीटर तक दोनों युवकों की लाश के टुकड़े टुकड़े सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में बिखरे देखे गए और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवरी उपमा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष नईम खान ने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत हालत में पड़े दोनों युवकों की लाश के टुकड़ों टुकड़ों को समेटकर बोरियों में भरा और शव वाहन में रखकर रवाना किया।

नेशनल हाइवे नं. 44 पर तेज़ रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आने से दो स्कूटी सवारों की मौक़े पर ही हुई दर्दनाक मौत, स्कूटी के भी उड़े परखच्चे | New India Times

थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि शानिवार रात्रि करीब 9 बजे घुघरी तिराहा के पास नेशनल हाइवे 44 पर कंटेनर ट्रक क्रमांक यूपी 21ct 4844 ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाकर काले कलर की स्कूटी क्रमांक एमपी 15 zb 5987 पर सवार दो युवकों को कुचल दिया दोनों युवक ट्रकों में फस कर करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे और उनकी लाश के टुकड़े टुकड़े सड़क पर बिखर गए। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने बताया कि स्कूटी पर अंकित नंबर संतोष पटेरिया खमरिया रहली का बताया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.