मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष बुरहानपुर श्री रिंकु टांक के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज बुरहानपुर ज़िले नवागत पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार से सौजन्य भेंट की।
कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष रिंकु टांक ने पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार का स्वागत किया, साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस नेता नफीस मंशा खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री हर्षराज देवड़ा, श्रीमती गेन्दु बाई चौहान, नूर क़ाज़ी, पार्षद गण अब्दुल्ला अंसारी, आरिफ खान, ज़हीर अब्बास, मुज्जु मीर, संजय चौकसे, विनोद मोरे, आशीष भगत, शहज़ाद नूर, अनीस अंसारी, डॉ रिज़वान खान आदि नेताओं ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत कर मुलाक़ात की।
