5 व्यक्तियों के लिए बेटे की मृत्यु उपरांत अंगदान देने पर सुरेश चंद को जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने किया सम्मानित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

5 व्यक्तियों के लिए बेटे की मृत्यु उपरांत अंगदान देने पर सुरेश चंद को जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने किया सम्मानित | New India Times

3 अगस्त से शुरू हुए अंगदान महादान अभियान के अवसर पर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने सुरेश चंद्र को अपने बेटे की मृत्यु उपरांत अंगदान करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दरअसल हुआ यूं कि सेवाराम पुत्र सुरेशचन्द उम्र 17 वर्ष निवासी गंगादास का पुरा ग्राम पंचायत नेनोखर तहसील धौलपुर की 22 फरवरी 2021 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिवारजनों द्वारा मृतक सेवाराम के अंगदान करने का बहुत ही साहसिक एवं सराहनीय निर्णय लिया गया जिससे मृतक सेवाराम के किडनी हार्ट लीवर लंग्स प्राप्त होने से पाँच व्यक्तियों को जीवनदान मिल सकेगा।

मृतक सेवाराम के परिवारजनों द्वारा मानवता के लिए किये गये इस अदभुत त्याग के लिए जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान एवं मानवता की मिसाल पेश करने हेतु आभार व्यक्त किया। सेवाराम की मृत्यु उपरांत परिवारजन द्वारा 1 मार्च 2021 को अंगदान करने का जो पुनीत निर्णय लिया गया उसके फलस्वरूप 5 लोगों का जीवन बचाया जाना संभव हो सकेगा सुरेश चंद एवं परिवार के इस फैसले से ही राजस्थान का 42 वां अंगदान किया जाना संभव हो पाया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयन्तीलाल मीना सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजकुमार मीना बीसीएमएचओ हरिओम डीपीएम शशांक वशिष्ठ प्रियंका त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article