पिंक व्हॉट्सएप को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने जारी की एडवायजरी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पिंक व्हॉट्सएप को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने जारी की एडवायजरी | New India Times

सायबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का अब नया तरीका इजाद कर लिया है। साइबर अपराधी पिंक व्हॉट्सएप के
ज़रिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। धोखाधड़ी करने वाले इस पिंक व्हॉट्सएप के जरिए यूजर्स को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पिंक व्हॉट्सएप स्कैम को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

जारी की गई एडवाइजरी में सूचना दी गई है कि यूजर्स के लिए ये बहुत ही जरूरी है कि इस तरह की धोखाधड़ी के प्रति जागरूक और सतर्क रहें और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित बने रहें। एडवाइजरी में कहा गया है कि अतिरिक्त सुविधाओं के साथ नया पिंक वाला व्हॉट्सएप लोकप्रिय मैसेजिंग तेजी से फॉरवर्ड किया जा रहा है। इस खतरनाक सॉफ्टवेयर के जरिए किसी के भी मोबाइल को हैक किया जा सकता है।

पुलिस के अनुसार, व्हॉट्सएप पर फर्जी यूआरएल लिंक शेयर किया जा रहा है। इसके साथ व्हॉट्सएप को अपडेट करने और गुलाबी रंग का व्हॉट्सएप हासिल करने के लिए कहा जा रहा है। यह एक फिशिंग लिंक है। इस पर क्लिक करते ही यूजर मोबाइल पर अपना कंट्रोल खो देते हैं और इसके बाद आसानी से उनका मोबाइल हैक किया जा सकता है। हैकर्स इसके जरिए आसानी से आपके मैसेज, ओटीपी सहित अन्य व्यक्तिगत डेटा को हैक कर सकता है और मिनटों में आपके अकाउंट को खाली कर सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article