इंद्रप्रस्थ गार्डन में 30 जुलाई सुबह 11:00 बजे होगी राणापुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र),NIT:

इंद्रप्रस्थ गार्डन में 30 जुलाई सुबह 11:00 बजे होगी राणापुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक | New India Times

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया,आदिवासी कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में आदिवासी स्वाभिमान यात्रा शुरू की गई है।
19 जुलाई को सीधी विधानसभा से यह यात्रा आदिवासी बहुल 36 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा का समापन झाबुआ में 7 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में होगा।

इसी सिलसिले में दिनांक 30 जुलाई सुबहा 11:00 बजे राणापुर ब्लॉक कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक इंद्रप्रस्थ गार्डन राणापुर में रखी गई है, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, यात्रा प्रभारी शब्बीर फिटवेल, कैलाश डामोर, ब्लाक अध्यक्ष मथियास भूरिया, दिनेश गाहरी, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नन्द किशोर बामनीया कुंदनपुर ब्लाक अध्यक्ष राहुल मचार आदि विधानसभा सभा पदाधिकारी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे

उक्त जानकारी जिला पंचायत सदस्य
जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष झाबुआ विजय भाबर द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.