अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर डाक कर्मियों का अनिश्चितकालीन हडताल शुरू | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर डाक कर्मियों का अनिश्चितकालीन हडताल शुरू | New India Timesअखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर शाखा डाक कर्मी बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। डाक सेवक कर्मियों ने अपने मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को खीरों डाकघर के समक्ष धरना पर बैठ गए। मांगों में मुख्य रुप से जीडीएस को विभागीयकरण करने, डाकघरों में कार्य अवधि 5 से 8 घंटे करने, जीडीएस को टारगेट के नाम पर परेशान व उत्पीड़न कम करने, डाक कर्मियों को चिकित्सा सुविधा देने समेत पेंशन की मांग शामिल है। हड़ताल पर चले जाने से पत्र वितरण जमा- निकासी ,मनीआर्डर ,स्पीड पोस्ट आदि सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के डाक कर्मी हड़ताल पर होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। डाक घर पर भगवती शंकर, श्याम शंकर द्विवेदी, जुगुल किशोर द्विवेदी, रामप्रसाद, अजय कुमार ,महेंद्र कुमार द्विवेदी, राजकुमार पाण्डेय, चंदशेखर शुक्ला, उमाकांत शुक्ला, रामआसरे, सुशील कुमार, ने अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की खीरों में बृहस्पतिवार को डाक घर के सामने विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article