रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ श्रीमती रेखा राठौर द्वारा झाबुआ की ग्राम पंचायत मोहनपुरा में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित रिचार्ज पिट, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, सार्वजनिक कूप, प्रधानमंत्री आवास कार्य, पशु शेड आदि कार्यों को देखा गया।
जिसमे सामुदायिक स्वच्छता परिसर में शेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु क्रियान्वयन एजेंसी को निर्देशित किया गया।
साथ ही ग्राम पंचायत देवझिरी में निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया गया एवं उपयोगकर्ता समूह को खेतों में सीजनल सब्जी लागाये जाने हेतु प्रेरित किया।
ग्राम पंचायत परवट में मछली पालन हेतु जनपद निधि से निर्मित पशुजल संवर्धन एवं मछली पालन कार्य का विजिट किया गया, कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी निर्मित होने से ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की प्रशंसा सीईओ द्वारा की गई।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण कर केम्पस में वृक्षारोपण किया गया तथा प्राचार्य से स्कूल की व्यवस्था, भोजन, पढ़ाई के सम्बंध में चर्चा की गई एवं बच्चों को शिक्षा की महत्वत्ता बताते हुए पढ़ाई हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही कल्याणपुरा में प्रगतिरत अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्यस्थल पर सिटीजन इंफॉर्मेशन बोर्ड लगाए जाने हेतु क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया।
इस दौरान एडिशनल सीईओ श्री दिनेश वर्मा एवं सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
