# न्यू इंडिया टाइम्स | New India Times > हर खबर पर नज़र ## Posts - [CM कार्यालय के जांच आदेश की अनदेखी: नजरपुर पंचायत में सरपंच–सचिव पर गंभीर आरोप, जांच बार-बार ठप](https://www.newindiatimes.net/?p=167230): मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव जनपद पंचायत के ग्राम नजरपुर में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी जांच आदेश को पंचायत स्तर पर लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्राम पंचायत नजरपुर के पंचों और ग्रामीणों की शिकायत के बाद सीएम कार्यालय ने जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के असहयोग के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। जांच दल को बार-बार बहाने बनाकर लौटा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।क्या है पूरा मामला क्या है पूरा मामला नजरपुर के ग्रामीणों […] - [रांची में ‘पत्रकार रत्न अवार्ड’ से सम्मानित शकील खान का बुरहानपुर में पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत](https://www.newindiatimes.net/?p=167223): मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT: जब किसी अन्य राज्य में बुरहानपुर के पत्रकार साथी का सम्मान होता है, तो यह बुरहानपुर के पत्रकार जगत के लिए गर्व और खुशी का विषय होता है। बुरहानपुर ज़िले के भावसा गाँव निवासी प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ पत्रकार जनाब शकील खान को हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित बा-विकार समारोह में ‘पत्रकार रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। दरअसल, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रांची में आठवाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें देश और विदेश के अनेक जाने-माने पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन हेतु कई राज्यों से पत्रकारों […] - [पत्नी के साथ घूमने आए युवक का झिगंरिया वॉटरफॉल में डूबने से मौत](https://www.newindiatimes.net/?p=167219): मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग अंतर्गत तामिया थाना क्षेत्र की देलाखारी पुलिस चौकी के पास स्थित झिगंरिया वॉटरफॉल में डूबे युवक मुकुल शर्मा का शव बुधवार, 3 दिसंबर को सुबह लगभग 10:45 बजे बरामद किया गया। थाना प्रभारी आशीष जैतवार ने बताया कि मृतक मुकुल शर्मा पिता रामगोपाल शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) अपनी पत्नी के साथ घूमने आए थे। वॉटरफॉल पर फोटो क्लिक करते समय उनका पैर फिसल गया और वह रविवार को पानी में गिरकर लापता हो गए थे। एसडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा लगातार सर्चिंग के बाद बुधवार को शव वॉटरफॉल […] - [भोपाल गैस त्रासदी: इंसाफ की तलाश आज भी जारी](https://www.newindiatimes.net/?p=167212): अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT: भोपाल गैस त्रासदी के 41 वर्ष बाद भी लोग इंसाफ का इंतेज़ार कर रहे हैं। 3 दिसंबर 1984 की वह आधी रात थी जब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों लोग सोए तो उनकी अगली सुबह कभी नहीं हुई। यूनियन कार्बाइड के संयंत्र में गैस रिसाव से लोगों का दम घुटने लगा। यूनियन कार्बाइड की फैक्टरी से निकली गैस ने हजारों लोगों की जान ले ली। इस गैस कांड में करीब 150,000 लोग विकलांग हुए वहीं लगभग 20000 लोग मौत के आगोश में चले गये। इसकी वजह से भोपाल त्रासदी पूरी […] - [भोपाल गैस त्रासदी: चिंगारी ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि और न्याय की मांग, बच्चों ने उठाई आवाज](https://www.newindiatimes.net/?p=167204): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: 3 दिसंबर 1984 को हुई भोपाल गैस त्रासदी के 41 वर्ष बाद भी पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा में हैं। मंगलवार को चिंगारी ट्रस्ट के विशेष बच्चों और उनके परिजनों ने दीप जलाकर त्रासदी में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से न्याय की मांग की। यह शांतिपूर्ण कैंडल मार्च और श्रृद्धांजलि सभा भावुक कर देने वाली तस्वीरों के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल दिव्यांग बच्चे और महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए बैठीं, जिन पर लिखा था—“NO MORE BHOPAL”, “नम आँखों से श्रद्धांजलि”, “41 साल बहुत हो गए, […] - [भोपाल स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण के दौरान अवैध ब्रांड का पानी किया गया जप्त](https://www.newindiatimes.net/?p=167184): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: भोपाल स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22538 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेंट्रीकार से लगे हुए थर्ड एसी के कोच संख्या बी-1 में अवैध ब्रांड के 84 पानी के बोतलें पकड़ी गईं। पकड़ी गई पानी की बोतलें रेलवे द्वारा अप्रूवड नहीं थी। खानपान निरीक्षक मेघा नागदेवे, मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री विनोद वर्मा एवं स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य श्री ए. के खरे द्वारा संयुक्त करवाई करते हुए अवैध पानी की सभी बोतलें को तुरंत जप्त किया गया।सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य […] - [विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को आम जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया बंधु अहम भूमिका निभाए:जिलाधिकारी](https://www.newindiatimes.net/?p=167182): अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में सभी मीडिया बंधुओं के साथ प्रेसवार्ता की। जिलाधिकारी ने सभी मीडिया बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों, संबंधियों तथा आस-पास के क्षेत्रवासियों आदि को गणना प्रपत्र भरकर शीघ्र बी0एल0ओ0 को उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आप अपने समाचार पत्रों एवं चैनल के माध्यम से उक्त संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचा सकते है, जिससे लोग बढ़-चढ़ कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में तत्परता के साथ अपना गणना प्रपत्र भरकर बी0एल0ओ0 को उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी […] - [NIT खबर का असर : भोपाल गेट पर लगा राजनीतिक बैनर प्रशासन ने हटवाया](https://www.newindiatimes.net/?p=167179): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: शहर के ऐतिहासिक भोपाल गेट (विलीनीकरण शहीद स्मृति द्वार) पर लगाया गया जन्मदिन का बैनर प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट  ने इस बात पर नाराज़गी जताई थी कि यह स्थान शहीदों की स्मृति से जुड़ा हुआ है तथा यहां किसी भी प्रकार का राजनीतिक अथवा निजी प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए। NIThttps://www.newindiatimes.net/?p=166922 द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैनर को हटवा दिया । डॉ. सैयद खालिद कैस […] - [बुरहानपुर में पैदल पेट्रोलिंग, अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी](https://www.newindiatimes.net/?p=167171): मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT: पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, श्री देवेंद्र पाटीदार, द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम के समय पैदल फुट पेट्रोलिंग करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में, समस्त थाना/चौकी प्रभारियों ने दिनांक 02/12/2025 को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग की। भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर औचक जांच की गई और लोगों को अवैध […] - [32 वर्ष सेवा पूर्ण कर सहायक शिक्षक जसवंत रजक का भव्य विदाई समारोह](https://www.newindiatimes.net/?p=167168): त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT: शासकीय कन्या संकुल देवरी अंतर्गत आने वाली शासकीय माध्यमिक शाला तिलक वार्ड देवरी में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री जसवंत रजक 32 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। रजक सर ईमानदार, लगनशील और मास्टर ट्रेनर के रूप में कर्तव्यपरायण शिक्षक रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी/संकुल प्राचार्य अजय नगरिया, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक हरि कृष्ण चौबे, रजक सर का परिवार, रिश्तेदार, स्कूल संस्थान के सदस्य अनुराधा कौशिक, गणेश जैन, विनोद फूलवेल, संजीव चाचौंडिया, प्रीति ताम्रकार, रजनी पांडे, सुनील जैन, शरद कुमार विश्वकर्मा, रवि मिश्रा, वीरेंद्र रावत, कुलदीप धीमा, मिहिर लाल […] - [डॉ. किशोर मुकाती को मानवीय सेवा के लिए कलेक्टर ने किया सम्मानित](https://www.newindiatimes.net/?p=167158): गुलशन परूथी, बड़वानी (मप्र), NIT: कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागृह, बड़वानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलवाडा बुजुर्ग के डॉ. किशोर मुकाती को उनकी त्वरित कार्रवाई और मानवीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. मुकाती ने मुख्य मार्ग पर अचानक बेहोश हुए एक व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्परता दिखाते हुए उसे जिला चिकित्सालय पहुँचाया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने डॉ. मुकाती के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि उनकी तत्परता और निस्वार्थ सेवा न केवल उस व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हुई, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक […] - [जनपद पंचायत जुन्नारदेव में सभी पंचायतों के मोबिलाइजर की बैठक सम्पन्न](https://www.newindiatimes.net/?p=167156): रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सभागृह में सभी ग्राम पंचायतों के मोबिलाइजर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ब्लॉक समन्वयक अधिकारी देवेन्द्र धुर्वे ने पंचायतों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पेसा एक्ट के तहत वन क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्राहकों की जानकारी तथा ग्राम सभा में शामिल अन्य सभी विषयों की जानकारी हितग्राहियों को साझा करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में कई मोबिलाइजर्स ने अपने विचार भी रखे। ब्लॉक सामान्य अधिकारी ने सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने और निर्धारित समय पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। - [सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था चरम पर, डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज बेहाल](https://www.newindiatimes.net/?p=167149): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली ने एक बार फिर स्थानीय लोगों को आक्रोशित कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिसकी वजह से मरीजों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं इतनी खराब हालत में हैं कि गंभीर मरीजों को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उपचार में देरी के कारण कई मरीजों की हालत बिगड़ने […] - [25 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या व दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप](https://www.newindiatimes.net/?p=167139): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया निवासी 25 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव लौटने पर पीड़ित पक्ष मंगलवार शाम करीब 6 बजे थाने पहुंचा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगा। मृतका के भाई राहुल सोनी पुत्र स्व. हरीराम सोनी, निवासी ग्राम फेरसम, थाना गोनहा (जिला बस्ती) ने 1 दिसंबर 2025 को […] - [भोपाल पुलिस द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया गया QR (क्यू आर) कोड](https://www.newindiatimes.net/?p=167135): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: भोपाल शहर मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ महानगर है, जिसके समस्त थाना क्षेत्रों में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा सहूलियत हेतु नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा समस्त नागरिक गणों के लिए क्यू आर कोड जारी किया गया है, जिसमें QR (क्यू आर) कोड को स्कैन कर थाने से संबंधित समस्या, सूचना एवं सुझाव सीधे कमिश्नर पुलिस भोपाल को प्रेषित कर सकते हैं। पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने तथा पुलिस कार्यवाही को गतिशील व सुलभ बनाने हेतु यह सकारात्मक पहल है। उक्त QR कोड के माध्यम से प्राप्त सुझाव व समस्या […] - [जिलाधिकारी ने विकास भवन एवं तहसील सदर में एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण](https://www.newindiatimes.net/?p=167122): मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT: जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह  के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में जनपद मे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य वृहद स्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकास भवन के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कार्यालय एवं सदर तहसील में चल रहे  एस.आई.आर. से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं प्रगति की जानकारी ली।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं के डिजिटाइजेशन की स्थिति, मैपिंग तथा मतदाता सूची अद्यतन की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए […] - [मोआरी ओपन कास्ट में अवैध उत्खनन पर रोक: पुलिस–WCL की संयुक्त कार्रवाई, खतरनाक गड्ढे पोकलेन से भरे गए](https://www.newindiatimes.net/?p=167119): मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय सोनवानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में दिनांक 02/12/2025 को थाना जुन्नारदेव, चौकी अंबाडा एवं WCL टीम के द्वारा मोआरी ओपन कास्ट अंबाडा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में थाना प्रभारी जुन्नारदेव निरीक्षक राकेश सिंह बघेल, चौकी प्रभारी अंबाडा उप निरीक्षक संजय सोनवानी, WCL हेड सिक्योरिटी ऑफिसर गणेश खातरकर एवं अन्य स्टाफ शामिल थे। ओपन कास्ट माइंस में अवैध उत्खनन रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से अवैध उत्खनन से बने खतरनाक गड्ढों को पोकलेन […] - [18 दिन बाद होगी वोटों की गिनती : दनादन धरे गए बोगस वोटर्स](https://www.newindiatimes.net/?p=167114): नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT: महाराष्ट्र में 240 नगर परिषद नगर पंचायतों के लिए वोटिंग के दौरान पक्ष विपक्ष की सतर्कता से दनादन बोगस वोटर्स धरे जाने की खबरें हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के सबसे सीनियर नेता गिरीश महाजन के गृह नगर जामनेर के एकलव्य विद्यालय में लगे बूथ पर रोशन विनोद चौधरी को और श्रद्धा सुनील बोहरा के नाम पर बोगस वोट देने का प्रयास कर रही एक लड़की को एन सी पी शरदचंद्र पवार के प्रत्याशी आकाश बंडे ने रंगेहाथ पकड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साबित किए गए वोट चोरी और वोटर लिस्ट में धांधली के […] - [विशेष यातायात जागरूकता अभियान: बुरहानपुर पुलिस ने स्कूलों व कॉलेजों में दिए सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण संदेश](https://www.newindiatimes.net/?p=167106): मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT: पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अति पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 02.12.2025 को— (1) थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक श्री विक्रम चौहान एवं स्टाफ द्वारा स्वर्गीय श्री अमृतलाल तारवाला शासकीय कन्या हाई स्कूल प्रतापपुरा और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन करना न केवल स्वयं की बल्कि […] - [अभद्र वीडियो वायरल: कुर्मी समाज में उबाल, आरोपी पर NSA लगाने की मांग तेज](https://www.newindiatimes.net/?p=167102): राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT: रहली में बीती रात सोशल मीडिया पर मुरारी पांडे नामक व्यक्ति का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उसके द्वारा कथित रूप से एक कुर्मी वरिष्ठजन एवं संपूर्ण कुर्मी समाज के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो के वायरल होते ही कुर्मी समाज में भारी आक्रोश फैल गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोगों ने थाना रहली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद समाज के प्रतिनिधि एसडीओपी और एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी […] - [जीएलए विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षांत समारोह कल: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी होंगे मुख्य अतिथि](https://www.newindiatimes.net/?p=167095): अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT: जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) का 14वां दीक्षांत समारोह 3 दिसंबर, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह में वर्ष 2025 में विभिन्न पाठ्यक्रमों की शिक्षा पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय स्थित विशाल ऑडिटोरियम में होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वर्ष 2025 में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों के सफल विद्यार्थियों को 21 गोल्ड मेडल, 21 सिल्वर मेडल तथा सेंटर ऑफ डिस्टेंस ऑनलाइन एजुकेशन की 1166 डिग्रियों सहित कुल 5548 उपाधियां प्रदान करेंगे। कुलपति ने बताया […] - [डांट से नाराज़ छात्र ने इंटर कॉलेज में शिक्षक पर किया चाकू से हमला, CCTV में कैद हुआ आरोपी](https://www.newindiatimes.net/?p=167090): आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT: डांट पड़ने से नाराज़ एक छात्र ने मंगलवार सुबह इंटर कॉलेज में अपने शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनके कमर पर गहरा घाव होने के कारण लगभग सात टांके लगाए गए। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है। घटना मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र में स्थित जी. जी. हिंदू इंटर कॉलेज की है। सुबह लगभग 9:24 बजे जब शिक्षक अरुण कुमार त्यागी कॉलेज के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश कर रहे थे, तभी पीछे से आए कक्षा […] - [25 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या व दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप](https://www.newindiatimes.net/?p=167130): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया निवासी 25 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव लौटने पर पीड़ित पक्ष मंगलवार शाम करीब 6 बजे थाने पहुंचा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगा। मृतका के भाई राहुल सोनी पुत्र स्व. हरीराम सोनी, निवासी ग्राम फेरसम, थाना गोनहा (जिला बस्ती) ने 1 दिसंबर 2025 को […] - [पुरानी पेंशन की मांग करने वाले शिक्षक कर्मचारियों पर हुआ FIR](https://www.newindiatimes.net/?p=167081): शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT: 2 दिसम्बर अटेवा पेंशन बचाओ मंच एवं NMOPS के शिक्षक कर्मचारियो के 25 नवम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रीय पदाधिकारियों  पर हुऐ  FIR के खिलाफ में आज सभी शिक्षक कर्मचारीयों ने अपने अपने कार्य स्थल पर FIR की कापी जलाई गई और विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अटेवा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है जब कर्मचारी अपनी बात रखे तो उसके खिलाफ FIR दर्ज करके उनकी आवाज को दबाने की कार्य किया जा रहा है […] - [छिंदवाड़ा जिले में अब 1594 मतदान केंद्र: निर्वाचन आयोग ने 132 नए केंद्रों को दी मंजूरी](https://www.newindiatimes.net/?p=167077): आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) के बाद अब जिले में कुल 1594 मतदान केंद्र हो गए हैं, जो पहले 1462 थे। यानी जिले में 132 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। नए मतदान केंद्र उन स्थानों पर प्रस्तावित किए गए थे जहाँ मतदाता संख्या 1200 से अधिक थी या मतदान केंद्र की दूरी अधिक थी। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार भेजे गए इन प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद […] - [CM नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शराबबंदी की पोल खुली: साइबर ठगों की ओपन बार पार्टी का वीडियो वायरल](https://www.newindiatimes.net/?p=167073): अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पूर्ण शराबबंदी की सच्चाई एक बार फिर उजागर हो गई है। पावापुरी थाना क्षेत्र के साईडीह गांव से सामने आया एक वीडियो पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक खुले आसमान के नीचे सरेआम शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में युवकों की यह ओपन बार पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले में जनाक्रोश बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि जब […] - [पंचायत में खुला भ्रष्टाचार का खेल: पुलिया पर मिट्टी डालकर किया घोटाले को दफन](https://www.newindiatimes.net/?p=167067): मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन पंचायतों में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के मामले उजागर हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तामिया क्षेत्र से सामने आया है। जनपद पंचायत तामिया क्लस्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के निर्माण कार्यों में किस तरह भ्रष्टाचार किया जा रहा है, इसका ताजा उदाहरण ग्राम पंचायत भोड़ियापानी के ग्राम बखारी में मनरेगा से बनी पुलिया में देखने को मिला। चौरा पठार मार्ग पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत पुलिया बनाई जानी थी, लेकिन पंचायत द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए पुलिया के ऊपर फेसवाल […] - [पीड़ितों की सेवा के संकल्प के साथ मुस्कान कलमे बनी डॉक्टर, नगर में खुशी की लहर](https://www.newindiatimes.net/?p=167062): रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT: पेटलावद क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर इस अंचल का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कलमे परिवार की बिटिया की बड़ी उपलब्धि इसी कड़ी में पेटलावद को एक बार फिर गौरव का अवसर प्राप्त हुआ है। जिला सहकारी बैंक शाखा पेटलावद के प्रबंधक श्री देवीलाल कलमे और शिक्षिका श्रीमती रीना कलमे की सुपुत्री कुमारी मुस्कान कलमे ने डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया है। दूसरी पुत्री भी इसी क्षेत्र में अग्रसर […] - [खानूगांव में शादी समारोह के दौरान हुआ बवाल, पत्थरबाज़ी में तीन घायल, नौ पर एफआईआर, पाँच गिरफ्तार](https://www.newindiatimes.net/?p=167055): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: सोमवार की रात खानूगांव स्थित बागो बहार शादी हॉल में उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई जब अचानक दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते पत्थरबाज़ी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोहेफिज़ा एवं शाहजहानाबाद थाने की पुलिस टीम थाना प्रभारियों सहित तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज की तथा पाँच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। चार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास रातभर जारी […] - [फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन द्वारा छात्र से की गई मारपीट को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को शिकायत कर तत्काल पद से हटाने की उठाई मांग](https://www.newindiatimes.net/?p=167038): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन द्वारा शुक्रवार को छात्र तुषार के साथ की गई मारपीट और धमकी की घटना ने प्रदेशभर में रोष पैदा कर दिया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को शिकायत कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मुख्यमंत्री, माननीय मुख्य सचिव, एवं प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को विस्तृत शिकायत पत्र प्रेषित कर संजय जैन को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की […] - [ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सचिवों का काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन](https://www.newindiatimes.net/?p=167033): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: खुनियांव विकास खण्ड के सचिवों ने ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले सोमवार को ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था और गैर-विभागीय कार्यों के बोझ के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन किया। जानकारी के अनुसार, खुनियांव ब्लॉक के सचिवों ने 01 दिसंबर 2025 को समिति के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि वर्तमान ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। सचिवों का कहना है कि अधिकांश गाँवों में नेटवर्क की गंभीर समस्या है, जिसके कारण कर्मचारियों को […] - [प्रेस की स्वतंत्रता पर हो रहे हमले निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए खतरनाक:डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट](https://www.newindiatimes.net/?p=167026): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: एक ओर भारत देश अपनी आजादी के 78साल का जश्न मना कर देश की पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर विश्व में अपना परचम लहराने की घोषणा करता है।भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के आधार पर प्रेस की स्वतंत्रता का ढोल पीटता है तो वहीं सरकार के तमाम खोखले दावों की पोल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खुलने पर बचाव की मुद्रा में आना हमारे राजनेताओं का रोज़ का शगल बन गया है।गौर तलब हो कि प्रेस स्वतंत्रता पर नज़र रखने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) ने हाल ही में अपनी प्रेस फ्रीडम प्रीडेटर्स यानी […] - [नवागत क्षेत्राधिकारी इटवा व नवागत थानाध्यक्ष इटवा ने सभांला पद](https://www.newindiatimes.net/?p=167020): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: पुलिस अधीक्षक ने इटवा थाना और इटवा सर्किल के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नए क्षेत्राधिकारी इटवा के रूप में प्रवीण प्रकाश और नए थानाध्यक्ष के रूप में रविन्द्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन ने विभाग में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए, इटवा सर्किल में तैनात रहे क्षेत्राधिकारी शुभेन्दु सिंह का स्थानान्तरण कर उन्हें क्षेत्राधिकारी अपराध, सिद्धार्थनगर नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थनगर में कार्यरत क्षेत्राधिकारी अपराध प्रवीण प्रकाश को क्षेत्राधिकारी इटवा का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार, इटवा […] - [विश्व एड्स दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित, राष्ट्रीय लोक अदालत की भी दी गई जानकारी](https://www.newindiatimes.net/?p=167014): मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT: जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट-गाइड के छात्र भी शामिल हुए। रैली के […] - [वोट चोरी के खिलाफ ठोस मुहिम, संगठन की मजबूती पर कांग्रेस का फोकस: प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम](https://www.newindiatimes.net/?p=167009): अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों व मोर्चा प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ठोस मुहिम चलाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन को जिला से लेकर पंचायत स्तर तक सुदृढ़ करने पर पार्टी काम कर रही है। राजेश राम ने कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव आयोग की मिलीभगत से की जा रही वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में 14 दिसंबर को बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें बिहार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं […] - [अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध हथियारों समेत दो युवक गिरफ़्तार](https://www.newindiatimes.net/?p=167004): मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT: पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक कुलदीप कुमार, थाना सदर बाज़ार, ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान विजय यादव (22) को शाहबाज़नगर रोड, गदियाना की तरफ से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक अजीत सिंह, थाना पुवायां, ने रात्री गश्त के दौरान सौरभ (27) को शाहजहांपुर—कुझेवा बाईपास के पास से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार […] - [श्री राजेंद्र जैन पाठशाला में मासिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न](https://www.newindiatimes.net/?p=167001): रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT: विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरिश्वरजी महाराज साहब के वर्तमान गादीपति, पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरिश्वरजी महाराज साहब के प्रभावी पट्टधर, गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरिश्वरजी महाराज साहब एवं आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सुरिश्वरजी महाराज साहब के आशीर्वाद तथा पूज्य साध्वी श्री तत्त्वलता श्रीजी महाराज साहेब एवं साध्वी श्री अनेकांतलता श्रीजी महाराज साहेब की प्रेरणा से, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेंद्र जयंतसेन पाठशाला में मासिक पुरस्कारों का वितरण किया गया। पाठशाला संचालिका श्रीमती निशा बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि […] - [विश्व एड्स दिवस पर जनजागरूकता रैली को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना](https://www.newindiatimes.net/?p=166997): मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद स्तर पर एचआईवी/एड्स विषयक जनजागरूकता के लिए एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। विश्व एड्स दिवस 2025 की थीम “बाधाएं दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार” के स्लोगन से सजे बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर प्रतिभागियों ने रैली की शुरुआत की। सीडीओ अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर सीएमओ कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता संदेशों वाले बैनर-पोस्टर उठाकर प्रतिभाग किया। रैली में आर्य महिला […] - [गोरखपुर में कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल महीनों से लंबित, सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप](https://www.newindiatimes.net/?p=166992): शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जनपद शाखा गोरखपुर की बैठक डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष ई. राम समूझ शर्मा ने की तथा संचालन ई. सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव रहे। बैठक में ई. राम समूझ शर्मा, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, पंडित श्याम नारायण शुक्ला, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सिंचाई विभाग में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड गोरखपुर पर आरोप है कि वे माननीय […] - [बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, राज्य मंत्री संजीव गौड़ का हुआ भव्य स्वागत](https://www.newindiatimes.net/?p=166987): शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT: बाबा बिहारी इंटर कॉलेज, भरकवाह करमा सोनभद्र के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीद कुमार गौड़ उपस्थित रहे। विद्यालय के बच्चों ने मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में माननीय मंत्री जी ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है। खेल-कूद इस लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि […] - [ग्राम पंचायत की लापरवाही से सफाई व्यवस्था चरमराई, बदबू से ग्रामीण परेशान](https://www.newindiatimes.net/?p=166982): मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटा पनारा में स्वच्छता व्यवस्था चरमराई हुई है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 20 में नाली का गंदा पानी निकासी न होने के कारण सड़क पर बह रहा है। ठहरे हुए काले, बदबूदार पानी से ग्रामीणों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है, जिससे कई बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता का दिखावा तो किया जाता है, लेकिन उसके बाद […] - [मेडिकल कॉलेज दतिया में विश्व एड्स दिवस पर एड्स बीमारी की गंभीरता एवं जागरूकता के संबंध में CME का आयोजन](https://www.newindiatimes.net/?p=166971): गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT: विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर 2025 को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में मेडिसिन विभाग एवं टी.बी.-चेस्ट विभाग द्वारा CME का आयोजन किया गया। CME का शुभारंभ अधिष्ठाता डॉ. दीपक सिंह मरावी की अध्यक्षता में, विभागाध्यक्ष फार्माकोलॉजी डॉ. सुरेंद्र कुमार बौद्ध एवं अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के ART नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गहरवार ने एड्स के वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार टैगोर, नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत जैन एवं टी.बी.-चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. एम. के. भारती […] - [जिहाद पर फैल रही गलतफहमियों को खत्म करना ज़रूरी: डॉ. शेख](https://www.newindiatimes.net/?p=166966): अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT: वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के कुल हिंद सदर डॉ शेख ने कहा कि आज कल मौलाना मदनी के बयान की काफी चर्चा हो रही है तमाम टी वी पर डिबेट हो रही है जिस तरह गोदी मीडिया ने जिहाद शब्द को बदनाम किया है। इस शब्द को को इतना खतरनाक बना दिया है हर रोज किसी न किसी जिहाद पर टीवी पर डिबेट हो रही होती है, डॉ शेख ने कहा है कि मौलाना मदनी साहब इतने सुलझे हुए वक्ता है उनको जिहाद का असली मकसद बताना चाहिए था जिस से लोगों को जिहाद […] - [सेंट मेरिज़ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उमंग और प्रतिभा](https://www.newindiatimes.net/?p=166960): रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT: पेटलावद स्थित सेंट मेरिज़ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीओपी सुश्री अनुरक्ति सबनानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर नगर परिषद पेटलावद की अध्यक्ष श्रीमती ललिता गामड़ तथा विशेष अतिथि एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक भारत पाटीदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण विद्यालय के प्रबंधक फादर मनोज एक्का द्वारा दिया गया। अतिथियों का परिचय एवं संबोधन विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती दीप्ति परमार ने प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जॉनसी ने खेल आयोजनों के महत्व पर […] - [शेरानी बिरादरी की इज्तेमाई शादी में 52 जोड़ों का निकाह, 18 हजार से अधिक लोगों की हुई मेहमाननवाज़ी](https://www.newindiatimes.net/?p=166952): रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT: मध्य प्रदेश के रतलाम में इज्तेमाई शादी निकाह का आयोजन शेरानी जमात खाने में किया गया। इसमें शेरानी कबीले के 52 दूल्हा–दुल्हनों ने एक साथ निकाह कबूल किया। खिदमते इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजन की पूरी तैयारियाँ निरंतर कड़ी मेहनत के साथ की। बाहर से आए बारातियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था के साथ-साथ शहर की शेरानी बिरादरी के लोगों के लिए भी उत्तम इंतज़ाम किए गए। बदनावर, रतलाम, मेघनगर तथा अन्य क्षेत्रों से आए दूल्हा-दुल्हनों के परिजनों, रिश्तेदारों और शहर के वरिष्ठ समाजजनों की मौजूदगी में निकाह संपन्न हुआ। मौलाना […] - [31 वर्षों की सेवा पूर्ण करने पर सहायक शिक्षक राजेश कटारे सेवानिवृत्त, विद्यालय परिवार ने दी भावपूर्ण विदाई](https://www.newindiatimes.net/?p=166946): त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT: शासकीय कन्या संकुल देवरी अंतर्गत आने वाली शाला झुनकू वार्ड में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री राजेश कटारे 31 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। कटारे सर ने अपनी सेवा अवधि में ईमानदारी, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सभी दायित्वों का निर्वहन किया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी/संकुल प्राचार्य अजय नगरिया तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक हरि कृष्ण चौबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक जसवंत रजक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कटारे सर की फैमिली, रिश्तेदार, संबंधी तथा विद्यालय परिवार से रश्मि नामदेव, अशोक विश्वकर्मा, नीलमणि […] - [मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का किया निरीक्षण](https://www.newindiatimes.net/?p=166942): अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मेला सह प्रदर्शनी क्षेत्र का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, आर्ट एंड क्राफ्ट ग्राम, महिला एवं बाल विकास निगम, जीविका सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। स्टॉलों के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न उत्पादों के निर्माण, उनकी गुणवत्ता तथा उनके बाज़ार तक पहुंचने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान निर्माताओं […] - [भारतीय संवैधानिक महासंघ द्वारा 76वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया](https://www.newindiatimes.net/?p=166937): आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: भारतीय संविधानिक महासंघ के तत्वाधान में अम्बेडकर परिसर, अम्बेडकर तिराहा पर 76वां संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महासचिव एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने बताया कि SC, ST, OBC एवं Minority समाज के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एड. श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर, एड. विनायक प्रसाद शाह तथा विशेष अतिथि डॉ. भंते जे आनंद जी की उपस्थिति में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और बिरसा मुंडा के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। एड. विनायक प्रसाद शाह द्वारा संविधान की […] - [25 साल बाद अरफात चौक में बीजेपी की सभा : 10% वोट मिला तो इस्तीफ़ा दे दूंगा: गिरीश महाजन](https://www.newindiatimes.net/?p=166932): नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT: महाराष्ट्र की 246 नगर पालिका नगर परिषद और 42 नगर पंचायतों के लिए कल मतदान होगा। महाराष्ट्र बीजेपी के सबसे सीनियर नेता गिरीश महाजन ने अपने गृह नगर में प्रण किया है कि जामनेर नगर परिषद की 17 सीटों पर लड़ रहे विपक्ष का डिपॉजिट जब्त कर देंगे। हेलीकॉप्टर की सहायता से उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव , धूलिया , नंदुरबार , नासिक , अहमदनगर (अहिल्यानगर) में ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे महाजन ने जामनेर के अरफात चौक मे जनसभा को संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि वो मुसलमानों के बच्चों के लिए बेहतरीन शिक्षा […] - [शहर के ऐतिहासिक भोपाल गेट पर राजनीतिक बैनर लगा कर उसकी पहचान को की जा रही है धूमिल](https://www.newindiatimes.net/?p=166922): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने सुलतानिया रोड स्थित भोपाल गेट पर भाजपा नेताओं द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए बैनर लगाने का कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह स्थान शहीद स्मारक और भोपाल विलीनीकरण स्मारक के रूप में जाना जाता है तथा ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व रखता है, लेकिन भाजपा के नेता इसे बैनर और पोस्टर से पाटकर इसकी पहचान और खूबसूरती को क्षति पहुँचा रहे हैं। डॉ. कैस ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता संसद, विधायक और […] - [पुलिस ने गुंडागर्दी के दो आरोपियों को हथकड़ी लगाकर न्यायालय में किया पेश](https://www.newindiatimes.net/?p=166909): मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दमुआ रोड स्थित एक ऑनलाइन शॉप में विकास ठाकुर से फोटो कॉपी और फीनो बैंक खाते के संबंध में हुई कहासुनी के दौरान आरोपी आर्यन खान और अदनान खान ने पीड़ित युवक के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 426/25 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपी घटना के बाद फरार थे, जिन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया। रविवार को जुन्नारदेव पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने से हथकड़ी लगाकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के […] - [मेघनगर में विशेष पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 बीएलओ सम्मानित](https://www.newindiatimes.net/?p=166905): रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT: मेघनगर अनुभाग अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 45 मतदान केंद्रों के बीएलओ का सम्मान समारोह एसडीएम कार्यालय मेघनगर के सभागृह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का सम्मान एसडीएम श्रीमती रितिका पाटीदार एवं तहसीलदार पलकेश परमार द्वारा माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर किया गया। नगर परिषद कार्यालय मेघनगर से श्रीमती लीला डामोर ने सभी बीएलओ को तिलक लगाकर सम्मानित किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में एसडीएम रितिका पाटीदार ने सभी बीएलओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी बधाई के […] - [निर्वाचन आयोग ने SIR के शेड्यूल में किया बदलाव, अब एक सप्ताह की अतिरिक्त समय-सीमा](https://www.newindiatimes.net/?p=166890): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: निर्वाचन आयोग (ECI) ने 12 राज्यों  में चल रहे Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए विभिन्न प्रक्रियाओं की तिथियों को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की है। यह संशोधन 01 जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग डेट मानते हुए किया गया है। जारी प्रेस नोट (No. ECI/PN/359/2025) के अनुसार, अब मतदाता सूची संशोधन कार्य की नई समय-सीमा इस प्रकार है संशोधित शेड्यूल आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, जिससे नागरिकों को मतदान में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। आयोग ने नागरिकों से अपील की […] - [रेहरिया विद्युत उपकेंद्र पर बिजली बिल राहत योजना को लेकर संगोष्ठी आयोजित](https://www.newindiatimes.net/?p=166882): वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT: विद्युत उपकेंद्र रेहरिया तथा विद्युत उपकेंद्र मझिगवां में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) गोला अभिषेक कुमार गुप्ता एवं अवर अभियंता (जेई) सत्येंद्र कुमार द्वारा बिजली बिल राहत योजना के संबंध में उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक तथा विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर एसडीओ अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय चरण के दौरान पंजीकरण कराने पर पंजीकरण की तिथि तक के विलंबित भुगतान अधिभार पर 100% छूट प्रदान की जाएगी। छूट के […] - [डॉक्टर रेशमा राजपूत का बागपत में हुआ भव्य स्वागत](https://www.newindiatimes.net/?p=166878): विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT: बागपत नगर की राशिद कॉलोनी में रहने वाले नासिर राजपूत की बेटी रेशमा राजपूत ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर से प्रथम श्रेणी में बीएएमएस की डिग्री प्राप्त की है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर के दीक्षांत समारोह  से बागपत पहुँचने पर डॉक्टर रेशमा राजपूत का नगर के लोगों ने फूलमाला पहनाकर, गुलदस्ता व उपहार भेंट कर  भव्य स्वागत किया। सम्मान समारोह में महामहिम राष्ट्रपति जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित व इंटरनेशनल अवार्डी वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत सहित अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर विपुल जैन ने डॉक्टर रेशमा राजपूत के पिता नासिर और […] - [डॉ. गोविन्द मौर्य प्रेम जी बने सदर विधानसभा 303 के नए SIR प्रभारी](https://www.newindiatimes.net/?p=166874): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: सदर विधानसभा क्षेत्र 303 कपिलवस्तु में SIR (Special Integrated Revision) प्रक्रिया को मजबूत करने और मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य को गति देने के उद्देश्य से डॉ. गोविन्द मौर्य प्रेम जी को सदर विधानसभा क्षेत्र 303 कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर का SIR PDA प्रहरी (प्रभारी) नियुक्त किया गया है। डॉ. गोविन्द मौर्य प्रेम जी समाजवादी छात्र सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव भी हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, युवाओं के बीच लोकप्रियता और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को उठाने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन के पदाधिकारियों का […] - [ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर में विज्ञान मेला एवं हस्तकला/पाक कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन](https://www.newindiatimes.net/?p=166870): मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT: पांढुर्णा नगर स्थित जवाहर वार्ड में संचालित ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर स्कूल में विज्ञान मेला एवं हस्तकला/पाक कला प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राइमरी, मिडिल और हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों तथा पालकों का स्वागत करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे—वायु प्रदूषण नियंत्रण, जल शुद्धिकरण, मृदा संरक्षण, नवाचार ऊर्जा, आपदा प्रबंधन, कृषि तकनीक, फसलों को जानवरों से बचाव, […] - [आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा सेवा नेत्रालय सिंधी बस्ती, बुरहानपुर में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर](https://www.newindiatimes.net/?p=166866): मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT: ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 29 नवम्बर 2025 शनिवार को सेवा नेत्रालय, सिंधी बस्ती, बुरहानपुर में निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिस में 32 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्वा यादव के द्वारा मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया  गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड […] - [गौ तस्करी के जुर्म में मिश्रा जी को पुलिस ने भेजा जेल](https://www.newindiatimes.net/?p=166862): गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT: अंबेडकर नगर मालीपुर की पुलिस ने गौ तस्करी के जुर्म में मिश्रा जी को गिरफ्तार किया इस ख़बर के आते ही गौ रक्षक और हिंदू संगठनों के मुंह में दही जम गई है क्योंकि कल तक गौ हत्या का पूरा रिपोर्ट कार्ड मुसलमानों के माथे ठोकते थे। पूरा मामला मालीपुर थाने में मु0अ0सं0 265/25 धारा 3(1) गिरोहबन्द समाज विरोधी अधिनिमय से वांछित अभियुक्त सौरभ मिश्रा पुत्र दिलीप मिश्रा को पुलिस को काफी दिन से तलाश थी। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई,जिसमें […] - [प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री केशव शुक्ला को "पत्रकार भूषण सम्मान" से किया गया सम्मानित](https://www.newindiatimes.net/?p=166857): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत” द्वारा बिलासपुर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार,लेखक, उपन्यासकार, साहित्यकार श्री केशव शुक्ला को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए संगठन के शीर्ष सम्मान “पत्रकार भूषण सम्मान”से सम्मानित किया गया। बिलासपुर के स्थानीय साँई आनन्दम के सभागार में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री केशव शुक्ला को संगठन द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा दिया गया। श्रीमती शशि दीप मुंबई ने साहित्यकार […] - [“टास्क फ्रॉड से सावधान! भोपाल साइबर क्राइम की चेतावनी ,फर्जी ऑनलाइन टास्क के नाम पर हो रही है ठगी](https://www.newindiatimes.net/?p=166844): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: लगातार बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए भोपाल साइबर क्राइम ने ‘टास्क फ्रॉड’ को लेकर जागरूकता एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में शहर में ऐसे मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसमें अपराधी सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप या ईमेल के माध्यम से लोगों को छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क ऑफर करके लालच देते हैं और बाद में बड़ी रकम की ठगी कर लेते हैं।एडवाइजरी के अनुसार साइबर अपराधी शुरुआत में मामूली रकम देकर पीड़ित का विश्वास जीतते हैं, फिर बड़े लाभ का प्रलोभन देकर उनसे भारी धनराशि निवेश कराने के लिए दबाव डालते […] - [वामन अवतार का प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर](https://www.newindiatimes.net/?p=166840): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: इटवा नगर पंचायत के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अयोध्या धाम से पधारे डॉ. वीरेंद्र दास जी ने भक्तों को भगवान वामन अवतार और समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया। डॉ. वीरेंद्र दास जी ने 28 नवम्बर 2025 की रात्रि कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ-साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के […] - [आशा व संगिनी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का दिया गया प्रशिक्षण](https://www.newindiatimes.net/?p=166836): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को आशा एवं आशा संगिनी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार द्विवेदी द्वारा समस्त एएनएम, आशा संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदान किया गया। आयुष्मान गोल्डन कार्ड 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों, अंत्योदय कार्ड धारकों तथा उन पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को बनाया जाना है जिनके राशन कार्ड में छह या उससे अधिक सदस्यों के नाम दर्ज हैं। सभी छूटे हुए […] - [मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने आवास पर भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से अपील — दिसंबर से पहले प्रपत्र अवश्य भरें](https://www.newindiatimes.net/?p=166833): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने शनिवार को शनिचरा स्थित अपने आवास पर गणना प्रपत्र भरा। उन्होंने आम मतदाताओं से आग्रह किया कि वे भी समय पर अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। गणना प्रपत्र इस शुद्धिकरण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि दिसंबर से पूर्व अपने और अपने परिवार का गणना प्रपत्र अवश्य भरें, अन्यथा मतदाता सूची से नाम हटने […] - [पेंचव्हेली समूह आवर्धन जलप्रदाय योजना के तहत टंकियों का निरीक्षण, सीईओ व पीएचई अधिकारियों ने लिया जायज़ा](https://www.newindiatimes.net/?p=166828): मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: पेंचव्हेली समूह आवर्धन जलप्रदाय योजना के अंतर्गत निर्मित टंकियों का निरीक्षण किया गया। जुन्नारदेव क्षेत्र की ग्राम पंचायतों पालाचौरई, जंमकुडा, पनारा और डूंगरिया में आज (शनिवार) मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान जल जीवन मिशन के अधिकारी वानखेडे के साथ पहुंचे। जानकारी के मुताबिक योजना के तहत बनाई गई टंकियों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। मनधान डैम से इन टंकियों में पानी पहुंचाया जाना है, इसलिए यह देखा गया कि टंकियों का निर्माण मानकों के अनुसार हुआ है या नहीं। नल–जल योजना में बिछाई गई पाइपलाइन का भी निरीक्षण किया गया। पाइपलाइन […] - [डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक में सुपरवाइज़रों को दी फटकार, कार्य में तेजी लाने के निर्देश](https://www.newindiatimes.net/?p=166824): अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में सदर तहसील के सभी सुपरवाइज़रों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सदर तहसील के अंतर्गत अभियान के लिए लगाए गए सभी डिप्टी कलेक्टरों की समीक्षा की। सदर क्षेत्र में प्रति 50 बूथ पर एक डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने सदर क्षेत्र के सभी सुपरवाइज़रों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की धीमी प्रगति को लेकर फटकार लगाई। मथुरा सदर में 49, छाता में 42, मांट में 44, गोवर्धन में 39 तथा बल्देव में 45 सुपरवाइज़र तैनात […] - [कक्षा 11 के छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, नाबालिग आरोपी हिरासत में](https://www.newindiatimes.net/?p=166819): मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT: कक्षा 11 के एक छात्र ने अपने ही कक्षा के छात्र को गोली मार दी। आरोपी छात्र नाबालिग है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि करीब पाँच–छह महीने पहले दोनों छात्रों में किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसमें घायल छात्र रजत यादव उर्फ गोलू ने आरोपी छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश में आरोपी छात्र ने गुरुवार को रजत यादव को गंगा एक्सप्रेसवे पर बुलाया और बातचीत के दौरान उसकी पीठ में गोली मारकर फरार हो गया। शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के काकोरी […] - [बीजेपी के वर्चस्ववादी पैटर्न के कारण लोगो मे असंतोष : आपस मे लड़ रहा MVA](https://www.newindiatimes.net/?p=166812): नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT: मतदान और वोटो की गिनती के बीच का चंद घंटों का अंतर ताकतवर पार्टियों को परेशान कर रहा है। चुनाव आयोग ने वोटिंग के एक दिन पहले तक प्रचार करने की छूट दे दी है जिसका लाभ विपक्षी दलों को कितना होगा पता नहीं। चुनाव में सभी दलों के लिए बराबरी की ज़मीन ख़त्म कर दी गई है। सरकार की योजनाओं से मिलने वाली नोट ने वोट की चोट का असर बेअसर कर दिया है। सूरत लोकसभा सीट से शुरू हुए बीजेपी के निर्विरोध पैटर्न से असहमति का अधिकार गंवा रही जनता में […] - [कट्टा नदी से अवैध रेत परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर ट्राली को खनिज विभाग ने किया जब्त](https://www.newindiatimes.net/?p=166806): मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: जुन्नारदेव के अंतर्गत कट्टा नदी से चार ट्रैक्टर ट्राली को खनिज विभाग द्वारा जब्त की गई है अधिकारी स्नेहलता ठावरे ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर चार ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई है जो लाते समय एक ट्रैक्टर भागने की फिराक में था और ट्रैक्टर पलट गया जेसीबी की सहायता से सुरक्षित सीधा करवाया गया कोई हताहत नहीं हुई वही दो ट्रैक्टर लाते समय बीच रास्ते से भाग गए जुन्नारदेव और दमुआ थाना प्रभारी के सहयोग से दोनों ट्रैक्टर ट्राली को वापस से जप्त कर चार ट्रैक्टर पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की […] - [SIR गणना प्रपत्र की समस्याओं के समाधान व समयसीमा बढ़ाने की मांग को लेकर AIMIM ने डीएम को सौंपा ज्ञापन](https://www.newindiatimes.net/?p=166800): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: SIR गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में उत्पन्न समस्याओं के निवारण तथा समय–सीमा बढ़ाए जाने के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में AIMIM के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में जनपद में संचालित SIR गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में आम जनता को गंभीर व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के कारण प्रपत्रों को सही, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से भरना संभव नहीं हो पा रहा […] - [6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने दबोचा](https://www.newindiatimes.net/?p=166791): तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT: गौहरगंज क्षेत्र में 21 नवंबर की शाम 6 से 9 बजे के बीच 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म ने पूरे जिले को दहला दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशांत खरे और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 20 स्पेशल टीमें आरोपी की तलाश में लगा दी गईं। रिश्तेदारों से पूछताछ से लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों और प्रदेश के बाहर तक भी आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए ₹30,000 […] - [सुरक्षा बल के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 30 ग्रामीण महिलाओं को ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित](https://www.newindiatimes.net/?p=166785): वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT: तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमा चौकी खखरोला के कार्यक्षेत्र में स्थित बनवीरपुर गांव में 30 बेरोजगार ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 14 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक संचालित हुआ। समापन समारोह दिनांक 28 नवंबर 2025 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट एवं समवाय प्रभारी श्री Tsering Dorjai द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री Dorjai के साथ ग्राम प्रधान […] - [मध्‍य प्रदेश पुलिस की नारकोटिक्‍स विंग ने एमडी बनाने के कारखाने का पर्दा फाश करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार](https://www.newindiatimes.net/?p=166781): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: मध्य प्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स विंग ने ग्राम लसूड़िया, हस्तमुरार थाना रामपुरा, जिला नीमच में खेत पर बने मकान पर दबिश देकर एमडी बनाने के कारखाने का भंडा फोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 2 किलो 700 ग्राम ठोस एवं 16 किलो लिक्विड अवस्था में तथा करीब 70 किलो से अधिक एमडी बनाने के केमीकल तथा अन्य सामग्री भी जप्त की है। जप्त मादक पदार्थ एमडी तथा एमडी बनाने की सामग्री की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 करोड़ से अधिक है। ‍     […] - [बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षक ब्रिज कोर्स के लिये 25 दिसम्बर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन,समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया परिपत्र](https://www.newindiatimes.net/?p=166773): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश में 11 अगस्त, 2023 के पूर्व नियुक्त बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के लिये अपना रजिस्ट्रेशन 25 दिसम्बर, 2025 तक https://bridge.nios.ac.in वेबसाइट पर करने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षक की व्यावसायिक योग्यता के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया है। बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली से 6 माह का ब्रिज कोर्स ओपन एण्ड डिस्टेंस लर्निंग ओडीएल मोड से […] - [एस आई आर सर्वे में लगे कर्मचारियों का प्रशासनिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा परिषद,रुपेश](https://www.newindiatimes.net/?p=166767): शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT: एस आई आर सर्वे में कुछ अधिकारियों की असंवेदनशीलता से बीएलओ, लेखपाल द्वारा आए दिन आत्महत्या का संज्ञान लेते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आपात बैठक  पीडब्ल्यूडी संघ भवन पर हुई। अध्यक्षता करते हुए रुपेश श्रीवास्तव ने कहा कि एस आई आर सर्वे एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिसके लिए प्रशासन बीएलओ, लेखपाल एवं संग्रह अमीनों को लगाया है। कहीं कहीं अधिकारियों की संवेदनहीनता कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है और वो आत्महत्या के लिए विवश हो रहा है। बीते तीन चार दिनों में कई बीएलओ एवं लेखपाल के सुसाइड की जानकारी मिली […] - [शराब-नशा एवं अश्लीलता पर रोक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र-युवा संगठन, महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा पर जताई चिंता](https://www.newindiatimes.net/?p=166762): अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT: भोपाल का चेतक ब्रिज चौराहा आज सामाजिक संगठनों के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बना, जहां छात्र, युवा एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने महिलाओं-बच्चियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर गहरी चिंता जताई।और सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शराब-नशे का बेरोकटोक व्यापार और अश्लीलता का प्रचार-प्रसार समाज में असुरक्षा का बड़ा कारण बन चुका है, जिसके चलते महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि कई घटनाएं चाहे गौहरगंज की हो या ग्वालियर, रीवा और गुना की,इस बात का प्रमाण है कि अपराधी हमारे ही […] - [ड्यूटी पर जा रहे बीएलओ गंभीर हादसे का शिकार](https://www.newindiatimes.net/?p=166753): तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT: रायसेन जिले के हकीमखेड़ी निवासी बीएलओ बाबूलाल प्रजापति शुक्रवार सुबह सरकारी कार्य के लिए रायसेन जा रहे थे। जैसे ही वह भादनेर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने तेज रफ्तार में उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबूलाल प्रजापति सड़क पर कई मीटर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही नायाब तहसीलदार शैलेश सिंह बिना किसी देरी के मौके की […] - [मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर कार्यरत सीटीआई शकील अहमद सिद्दीकी के ससुर का रीवा में इंतेक़ाल व तदफ़ीन](https://www.newindiatimes.net/?p=166747): मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT: मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर कार्यरत सीटीआई शकील अहमद सिद्दीकी के ससुर और जिले की प्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमती इशरत शकील सिद्दीकी मदनी के वालिदे मोहतरम जनाब मोहम्मद इरशाद मदनी (सेवानिवृत्ति मुख्य कार्यालय अधीक्षक मध्य प्रदेश शासन वन विभाग रीवा) का 73 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद बुधवार को इंतकाल हो गया। यह एक संयोग ही था कि इंतिक़ाल के समय जनाब शकील अहमद सिद्दीकी सह परिवार रीवा में ही मौजूद थे। मरहूम एक नेक, रोज नमाज़ के पाबंद हो कर बेहतरीन शख्सियत के मालिक थे। मरहूम का […] - [13 दिसंबर शनिवार को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत](https://www.newindiatimes.net/?p=166743): अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में 13 दिसम्बर शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय भागलपुर, नवगछिया, कहलगांव के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन. आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय […] - [संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा और सम्मान का संदेश—एडवोकेट मयूरी धानक ने दिलाई शपथ](https://www.newindiatimes.net/?p=166740): रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT: थांदला बागड़िया फलियां स्थित एम.जी. रोड अंबेडकर भवन परिसर में कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत, भारतीय गौरक्षा वाहिनी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय संचालक एवं महिला परिषद की ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, जनजाति समाज के वरिष्ठ मोहन पणदा, सकल पंच बलाई समाज के संरक्षक बल्लू लाल चौहान, गोरक्षा प्रदेश महामंत्री एवं अजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, गोरक्षा जिला अध्यक्ष मोहन लाल यादव, और गो–संरक्षक राधेश्याम रावल सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। […] - [108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, प्रसूता को ठेले पर ले जाना पड़ा; रास्ते में आधा प्रसव होने से हड़कंप](https://www.newindiatimes.net/?p=166724): रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT: मेघनगर स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण गर्भवती महिला को लगातार प्रसव पीड़ा होने के बावजूद 108 एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हुई। परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उन्होंने कई बार 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन हर बार “एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है” कहकर कॉल काट दिया गया। दर्द से तड़प रही महिला की हालत देखकर मजबूर ग्रामीणों ने उसे ठेला गाड़ी में बैठाकर मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का निर्णय लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही गर्भवती महिला की […] - [स्व. पूरणमल जैन की आठवीं पुण्यतिथि पर ज़रूरतमंदों को कंबल, फल व बिस्कुट किए वितरित](https://www.newindiatimes.net/?p=166717): रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT: उदयपुर साप्ताहिक अखबार के संपादक एवं मेघनगर के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन ‘पप्पू भैया’ के पिता स्वर्गीय पूरणमल जैन की आठवीं पुण्यतिथि पर झाबुआ के रंगपुरा क्षेत्र के जरूरतमंद एवं मुगबछित बच्चों को कंबल, फल-फ्रूट और बिस्कुट वितरित किए गए। इसके पश्चात मेघनगर स्थित पडवाल हॉस्पिटल, मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मरीजों एवं उनके परिजनों को भी फल-फ्रूट, बिस्कुट और कंबल वितरित किए गए। लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन ‘पप्पू भैया’ ने बताया कि वे अपने पिताजी के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं और समय-समय […] - [लेबर कोड लागू करने के विरोध में IFTU का प्रदर्शन, कहलगांव एनटीपीसी गेट पर मोदी सरकार का पुतला दहन](https://www.newindiatimes.net/?p=166701): अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT: केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए लेबर कोड लागू किए जाने के खिलाफ 26 नवंबर की सुबह एनटीपीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (इफ्टू) के मजदूरों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया और देर शाम कहलगांव एनटीपीसी गेट नंबर एक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के महासचिव प्रदीप दास ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह पूंजीपतियों के पक्ष में खड़ी हो गई है, और इन्हीं के हित में मजदूरों […] - [जिले में SIR प्रक्रिया रफ्तार पर, बीएलओ कर रहे पारदर्शी सत्यापन](https://www.newindiatimes.net/?p=166692): मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT: जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने का कार्य जिलेभर में तेजी से जारी है। इसी क्रम में मतदाता अपने-अपने बीएलओ के पास पहुंचकर गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन हेतु फीडिंग कराने में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराया। बीएलओ द्वारा फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया सतत जारी है। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्र भरवाते समय प्रत्येक विवरण […] - [‘मुस्कान विशेष अभियान’ के तहत अर्वाचीन इंडिया स्कूल में छात्राओं को दी गई साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार और आत्मरक्षा की जानकारी](https://www.newindiatimes.net/?p=166688): मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार ‘‘मुस्कान विशेष अभियान’’ के तहत बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में बालिकाओं एवं विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अर्वाचीन इंडिया स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश और डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। अतिरिक्त एसपी कनेश और डीएसपी ठाकुर ने विद्यार्थियों को महिला अपराधों, मनोवैज्ञानिक शोषण, ‘‘गुड टच–बैड टच’’, बाल अधिकार, साइबर अपराध तथा उससे बचाव […] - [रेलवे की लापरवाही उजागर: बढ़नी स्टेशन का वेटिंग रूम अक्सर बंद](https://www.newindiatimes.net/?p=166682): निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सर्दी के मौसम में भी महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) पर ताला लटका मिला, जिससे यात्रियों को खुली जगह में ठंड के बीच इंतज़ार करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टेशन अधीक्षक की लापरवाही के कारण वेटिंग रूम अक्सर बंद ही रहता है। यात्रियों का कहना है कि यह पहली बार की घटना नहीं है, बल्कि यहाँ की नियमित समस्या बन चुकी है। ट्रेनों के लेट होने पर परेशानी और बढ़ जाती […] - [लोहा पुल के पास नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच](https://www.newindiatimes.net/?p=166649): मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT: जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना दमुआ थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि लोहा पुल तांसी रामपुर के समीप एक युवक का शव नदी में दिखाने से सनसनी फैल गई। सूचना जैसे ही पुलिस को लगी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल मार्ग क्रमांक 80/25 दर्ज कर बताया कि मृतक की पहचान हिमांशु उर्फ चीकू रामटेक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक 25/11/25 को सुबह घर से नशे की हालत में निकला हुआ था और दोबारा घर वापस नहीं आया रात्रि में भी […] - [बीकेपी कॉलेज देवरी में संविधान दिवस पर शपथ, संवाद और संकल्प का आयोजन](https://www.newindiatimes.net/?p=166643): त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT: बीकेपी कॉलेज देवरी में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, उसके उद्देश्यों और नागरिक जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सागर के गौरव, शिक्षाविद एवं महान विधिवेत्ता डॉ. हरिसिंह गौर के जीवन और उनके योगदान पर भी सार्थक चर्चा हुई। राजनीतिशास्त्र के व्याख्याता श्री शिवम शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। महाविद्यालय के संचालक डॉ. अवनीश मिश्रा ने […] - [जिलाधिकारी ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्था का लिया जायज़ा](https://www.newindiatimes.net/?p=166636): अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाध स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी तिथि नियमित रूप से जांची जाए। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों से अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान […] - [कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ने 2003 मतदाता सूची की ऑनलाइन मैपिंग में अनियमितताओं पर SDM इटवा को सौंपा शिकायती पत्र](https://www.newindiatimes.net/?p=166632): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पीसीसी सदस्य, संतकबीर नगर के प्रभारी डॉ. नादिर सलाम ने बुधवार को 2003 मतदाता सूची की ऑनलाइन मैपिंग में गंभीर अनियमितताओं को लेकर उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इटवा को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की है। डॉ. नादिर सलाम ने 26 नवंबर 2025 को SDM इटवा कुणाल को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मतदाता सत्यापन के लिए एसआईआर फॉर्म वितरण तथा 2003 की मतदाता सूची की ऑनलाइन मैपिंग से संबंधित गंभीर समस्याएँ सामने आ रही हैं। इन त्रुटियों के […] - [कांग्रेसी पदाधिकारियों ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प](https://www.newindiatimes.net/?p=166628): अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT: 26 नवंबर—संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर संविधान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि संविधान सभा की समितियों द्वारा तैयार किए गए संविधान को आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को पारित किया गया था और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान सभा में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग समितियां और उप-समितियां कार्यरत थीं, जिनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, जगजीवन राम, एस.एन. मुखर्जी आदि प्रमुख सदस्य […] - [बीएलओ ऐप की तकनीकी समस्याओं के समाधान को लेकर पीस पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन](https://www.newindiatimes.net/?p=166625): अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT: पीस पार्टी के उलेमा कोऑर्डिनेटर ने अन्य पदाधिकारियों के साथ बुधवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) 2025 के दौरान बीएलओ ऐप में आ रही गंभीर तकनीकी एवं प्रशिक्षण संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम इटवा को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की। उलेमा कोऑर्डिनेटर मौलाना कलीमुल्लाह फैज़ी ने पदाधिकारियों के साथ एसडीएम इटवा कुणाल को ज्ञापन देकर कहा कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान कई गंभीर समस्याएँ सामने आ रही हैं, जिनके कारण सैकड़ों मतदाताओं—विशेषकर विवाहित महिलाओं तथा 2003 की सूची से संबद्ध व्यक्तियों—के नाम कटने […] - [आशाओं ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर चेतावनी मार्च निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन](https://www.newindiatimes.net/?p=166618): अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT: उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऐक्टू ने संविधान दिवस पर प्रदेशव्यापी आह्वान पर बालसन चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक चेतावनी मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी मार्च के दौरान आज करो अर्जेंट करो हमको परमानेंट करो, आशा व आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्ज़ा दो, 2000में दम नहीं 21000 से कम नहीं नारे लगा रही थी। सरकार द्वारा लाए गए मजदूर विरोधी 04 श्रम कानून को वापस लेने की मांग करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर ऐक्टू प्रदेश सचिव कॉ अनिल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में आशा और संगिनी वर्षों […] - [सदर बाज़ार फायरिंग कांड का 48 घंटे में पर्दाफाश — ग्वालियर पुलिस ने 10-10 हजार इनामी 5 बदमाशों को किया गिरफ़्तार](https://www.newindiatimes.net/?p=166613): संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT: दिनांक 24.11.2025 को थाना मुरार क्षेत्र के सदर बाज़ार स्थित उदय ज्वैलर्स एवं विवाह साड़ी की दुकान पर चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे) ने मौके पर पहुँचकर जांच की तथा थाना मुरार में अपराध क्रमांक 523/25 धारा 109(1), 296(इ), 333, 351(3), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक जप्ती की कार्रवाई की। मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण की मदद से ग्वालियर […] - [भोपाल को मिली 194 करोड़ की सौगात: कोलार में मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सांदीपनि विद्यालय और अमृत 2.0 परियोजनाओं का लोकार्पण](https://www.newindiatimes.net/?p=166608): जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और विज़न के अनुरूप वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार विकास और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में आज हुजूर विधानसभा क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में 194 करोड़ रुपये के विकास और जनकल्याण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें कटारा–बर्रई क्षेत्र में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय, कोलार में डॉ. श्यामा […] - [कांग्रेस को बड़ा झटका: बिनोद पाण्डेय और उनके समर्थक भाजपा में शामिल](https://www.newindiatimes.net/?p=166604): मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT: मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसिया निवासी बिनोद पाण्डेय लंबे समय से कांग्रेस के जमीनी स्तर के मजबूत कार्यकर्ता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के हाथों सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिन प्रमुख साथियों ने उनके साथ भाजपा ज्वाइन की, उनमें धीरेन्द्र मणि तिवारी, अनिल पाण्डेय, शरद पाण्डेय, विकास मिश्रा, जितेन्द्र त्रिपाठी (पूर्व जल उपभोक्ता अध्यक्ष), प्रभात पाण्डेय, रमाकांत मिश्रा, नीरज पाण्डेय, प्रमोद कोल एवं अन्य शामिल हैं। पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के साथ ही हीरेंद्र द्विवेदी (अध्यक्ष, कृषि स्थायी समिति, […] - [25 साल बाद 'बस' चुनाव चिन्ह फिर मैदान में, बाबा जागीरदार के बेटे साजिद उतरे चुनावी जंग में](https://www.newindiatimes.net/?p=166597): ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT: नगर परिषद चुनाव में जनशक्ति पैनल को ‘बस’ चुनाव चिन्ह मिलने के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। इससे वर्ष 2000 के वह चुनाव ताज़ा याद आ गया, जब पूर्व नगराध्यक्ष बाबा जागीरदार ने निर्दलीय पैनल खड़ा किया था। उस समय पैनल का चुनाव चिन्ह भी बस था और नगराध्यक्ष सहित सभी उम्मीदवार बड़ी जीत दर्ज करने में सफल हुए थे। इस बार बाबा जागीरदार के बेटे साजिद जागीरदार चुनावी मैदान में हैं। वर्ष 2000 में बाबा जागीरदार को भारी बहुमत से जीत मिली थी। अब 25 साल बाद […] - [जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न](https://www.newindiatimes.net/?p=166587): मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (DLBC) की सितंबर तिमाही बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले का क्रेडिट-डिपॉज़िट अनुपात (CD Ratio) 86.74% होने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया और इसे भारतीय रिजर्व बैंक के मानकों के अनुरूप और बेहतर करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित सभी बैंकों को अपने CD Ratio में सुधार करने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों के जनधन खाते खोले जाएं तथा उन्हें […] - [शाहजहांपुर में गौसवर्धन योजना की ई-लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी रूप से सम्पन्न](https://www.newindiatimes.net/?p=166583): मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसवर्धन योजना के लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में वीडियोग्राफी के बीच सम्पन्न हुई। इस योजना में कुल 16 महिला और 19 पुरुष आवेदक पात्र पाए गए थे, जिनमें से 14 महिला एवं 14 पुरुष का चयन पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से, आवेदकों की उपस्थिति में किया गया। चयन प्रक्रिया में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (मुख्यालय) ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसवर्धन योजना के तहत ₹2,00,000 की धनराशि उपलब्ध कराई […] - [मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता 2025 में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग](https://www.newindiatimes.net/?p=166580): आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT: “मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता 2025” का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-01 में संपन्न हुआ। इसमें जिले के सभी शासकीय विद्यालयों से 3-3 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वन, पर्यावरण, कार्यक्षेत्र और उपलब्धियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्रों को भोजन कराया गया तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मौ नगर स्थित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएँ भी शामिल हुईं। इनमें — • कु. नीतू कुशवाहा, कक्षा 12 • […] ## Pages - [[Archived] Team](https://www.newindiatimes.net/?page_id=124836): मो. साबिर खानमुख्य संपादक मसूदुर्रहमानसंपादक अहसन जमील खानसंपादक – आईटी अबरार अहमदप्रदेश ब्यूरो – मध्यप्रदेश संदीप शुक्लाब्यूरो- ग्वालियर व चम्बल संभाग शारिफ अंसारीजनपद ब्यूरो – थाना, महाराष्ट्रा कासिम खलीलब्यूरो – विदर्भ, महाराष्ट्रा फ़राज़ अंसारीजनपद ब्यूरो -बहराइच, उत्तर प्रदेश जीतेन्द्र वर्माजनपद ब्यूरो – हरदा, मध्यप्रदेश तारिक़ खानजनपद ब्यूरो- रायसेन, मध्यप्रदेश सरवर खान जरीवालाब्यूरो- भोपाल, मध्यप्रदेश पंकज शर्मा ब्यूरो चीफ धार जिलामध्यप्रदेश अबरार अलीब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर जिला, उत्तर प्रदेश मोहम्मद आलमजनपद ब्यूरो- मुरादाबाद अशफ़ाक़ कायमखानीब्यूरो- जयपुर, राजस्थान अतिश दीपंकरब्यूरो- भागलपुर, बिहार सलमान चिश्तीजनपद ब्यूरो – रायबरेली, उत्तर प्रदेश मक़सूद अलीजनपद ब्यूरो- यवतमाल, महाराष्ट्रा गुलज़ार अहमदजनपद ब्यूरो- मैनपुरी, उत्तर प्रदेश सय्यद मुजीबुद्दीनपिसद-यवतमाल […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)