संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मुरार के अप. क्र 90/19 धारा 363 ताहत के अपहरणकर्ता आरोपी राहुल दुबे पुत्र महाशंकर दुबे निवासी घासमंडी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दाल बाजार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बलात्कार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उक्त प्रकरण में धारा 376 व 3/4 पॉस्को एक्ट का इजाफा कर दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी, उप निरीक्षक संजीता मिंज, आर हरिओम व्यास, आर सुनील गोयल, आर योगेंद्र सिकरवार, आर सुभाष तोमर आर चालक भारत गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

Good