विंध्याचल पहुंचे तेज प्रताप यादव, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन; योगी सरकार को समर्थन का ऐलान | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

विंध्याचल पहुंचे तेज प्रताप यादव, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन; योगी सरकार को समर्थन का ऐलान | New India Times

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव रविवार को मिर्जापुर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विंध्याचल पहुंचे। यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा ने पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उनका दर्शन-पूजन संपन्न कराया।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करेगी, बल्कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने के लिए काम करेगी। उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
इस दौरान उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को भी समर्थन देने की बात कही।
युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब युवा शक्ति जागती है तो बड़ा बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों में अपार ऊर्जा है और वे कम समय में बड़ा प्रभाव पैदा करने की क्षमता रखते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article