धौलपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान: एसपी विकास सांगवान के नेतृत्व में योग, जुम्बा व साइकिल रैली का आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान: एसपी विकास सांगवान के नेतृत्व में योग, जुम्बा व साइकिल रैली का आयोजन | New India Times

फिट इंडिया मिशन के तहत धौलपुर पुलिस द्वारा ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस एवं 6वीं बटालियन आरएसी धौलपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ हवा सिंह एवं डिप्टी कमांडेंट आरएसी सुरेश सांखला सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे सामूहिक योग सत्र से हुई, जिसमें पुलिस अधिकारी, उनके परिवारजन एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद 7:15 से 7:45 बजे तक जुम्बा और स्किपिंग गतिविधियां आयोजित की गईं, जहां योग विशेषज्ञों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
इसके पश्चात सुबह 8 बजे साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर जगदीश टाकीज होते हुए 6वीं बटालियन आरएसी धौलपुर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में पुलिस व आरएसी बल के अलावा स्कूल-कॉलेज के छात्र, एनसीसी, स्काउट, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर एसपी विकास सांगवान ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइक्लिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और इससे पुलिस व समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक रिश्तों को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक एससी/एसटी सेल रामधन सहित जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिस व आरएसी के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article