धौलपुर में एसपी विकास सांगवान की 4 घंटे मैराथन क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और महिला सुरक्षा पर सख्त निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर में एसपी विकास सांगवान की 4 घंटे मैराथन क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और महिला सुरक्षा पर सख्त निर्देश | New India Times

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम एक मैराथन क्राइम मीटिंग आयोजित की। यह बैठक शाम 4 बजे शुरू होकर 4 घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें जिले के सभी वृताधिकारी, थानाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में एसपी ने थाना-वार लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने 5 वर्ष और 1 वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों, बीएनएसएस की धारा 193(9) के तहत पेंडिंग प्रकरणों, दुष्कर्म, एससी/एसटी और पोक्सो से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। साथ ही हत्या, डकैती, लूट व दुष्कर्म के अनट्रेस मामलों के शीघ्र खुलासे के निर्देश भी दिए गए।
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई की समीक्षा की गई। एसपी ने आदतन अपराधियों पर सख्ती, उनकी निगरानी बढ़ाने और नए हिस्ट्रीशीटर चिन्हित करने के निर्देश दिए। चोरी व नकबजनी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, बीट स्तर पर निगरानी, मालखाना निस्तारण, गश्त और नाकाबंदी को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने ई-साक्ष्य, ई-समन, ई-एफआईआर, फिंगरप्रिंट संग्रह, चालान व एफआर की स्थिति और केस ऑफिसर स्कीम की भी समीक्षा की।
बैठक में वांछित अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी पर विशेष फोकस करने तथा नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। साथ ही चंबल क्षेत्र में प्रतिबंधित बजरी खनन व परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, श्रवण कुमार झोरड़, हवा सिंह सहित सभी वृताधिकारी और जिले के थानाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article