रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बड़वाह नगर की डॉ. भूमिका पणिकर ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से अंग्रेजी विषय में अपनी पीएचडी थीसिस का सफलतापूर्वक बचाव कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, नगर और जिले में खुशी की लहर है।
डॉ. पणिकर ने अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वे वर्ष 2023 में एमपी-सेट तथा वर्ष 2024 में गेट, एमएच-सेट और यूजीसी-नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुकी हैं।
उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण, मेहनत और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। इस सफलता से उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और नगर का नाम रोशन किया है।

