रिश्ता हुआ शर्मसार: मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने अपने ही चाचा को उतारा मौत के घाट | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

रिश्ता हुआ शर्मसार: मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने अपने ही चाचा को उतारा मौत के घाट | New India Times

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में भतीजे ने अपने ही चाचा को बड़ी बेरहमी से क़त्ल कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जिला के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बघौली टेपरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते हूई मामूली कहासुनी के बाद टेपरा बघौली निवासी हरिश्चंद्र (45) पुत्र खुट्टूर का शनिवार रात को उसके भतीजे संजय पुत्र बालचंद्र से विवाद हुआ। मामूली कहासुनी के दौरान हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को रात में मार डालने की खुली धमकी दे डाली जिसके बाद भतीजे ने रात 11 बजे के आसपास अपने चाचा की धारदार हथियार से गला रेत कर दर्दनाक हत्या कर दी। भतीजे ने गला रेतकर चाचा का सर धड़ से अलग कर दिया। दर्दनाक हत्या की सूचना पाते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस खूनी रिश्ते में हुई हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसकी तलाश में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article