आबिद कुरैशी, रूनकता/आगरा (यूपी), NIT:

22 जुलाई 2023 को जमीयत उलमा ए हिंद की बैठक हुई रूनकता कस्बे में संपन्न हुई जहां जमीयत उलमा आगरा की निगरानी में जमीयत उलमा रूनकता टीम का का गठन किया गया।
मुफ्ती इमरान कुरैशी साहब ने बताया कि जमीयत उलमा ए हिंद किसी का धर्म देख कर मदद नहीं करती है, हर मजलूम इंसान की मदद करना ही जमीयत का पैगाम है, चाहे बाढ़ प्रभावित इलाके में जा कर मदद करना हो या गरीब बच्चों को शिक्षा देना हो, हर तरह से जमीयत उलमा ए हिंद मदद के लिए तैयार है।

जमीयत उलमा आगरा के अध्यक्ष मौलाना गुलाम मुहम्मद मज़ाहिरी साहब और महासचिव मुफ्ती इमरान कुरैशी साहब की मौजूदगी में मुफ्ती शफीकुर्रहमान कासमी साहब को जमीयत उलमा रूनकता का अध्यक्ष बनाया गया जबकि
सरपरस्त जनाब हाजी अब्दुल मजीद, उपाध्यक्ष मुहम्मद आबिद, महासचिव मौलाना ताहिर, सचिव हाफिज मुस्लिम, कोषाध्यक्ष मुहम्मद सूफियान (राजा) और अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया।
