मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र तिरला ब्लॉक द्वारा किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.),NIT:

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र तिरला ब्लॉक द्वारा किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

आज दिनांक 22.07.2023 को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर तिरला ग्राम पंचायत मोहनपुर के समीप मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र तिरला ब्लॉक द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया और बालिकाओं को 6 माह में समुदाय में कार्य करने का अनुभव, शिक्षा स्कूल चलो अभियान,सरकारी योजना व साइबर क्राइम की जानकारी प्रदान की गई। पौधारोपण कार्यक्रम और बालिकाओं के अच्छे भविष्य और उनके शिक्षा के जीवन से ही अपना लक्ष्य निर्धारित करना और उस पर संघर्ष कर अपने लक्ष्य को हासिल करने की जानकारी मुख्य अतिथि तिरला ब्लॉक जनपद पंचायत सीईओ सुश्री जिम्मी बाहेती द्वारा दी गई । साथ ही मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम से उपस्थित सीएम फैलो धार से श्री अक्षय शर्मा जी और भोपाल से श्री अनमोल श्रीवास्तव जी द्वारा शिक्षा, सोशल वर्क एव आदर्श शिक्षा, टेक्निकल के प्रति मोटिवेशन प्रदान किया गया। अपने माता-पिता और समुदाय का नाम रोशन करने और उच्च स्तर पर पहुंचने की जानकारी प्रदान की गई। जिससे कन्या शिक्षा परिसर की सभी बालिकाओं में एक नई उमंग और उत्साह प्रदान हुआ।

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र तिरला ब्लॉक द्वारा किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में उपस्थित कन्या शिक्षा परिसर तिरला से अधीक्षिका श्रीमती रामप्यारी पटेल, प्राचार्य श्रीमति अंजना तोमर, कार्यक्रम के दिशा निर्देशक श्री अमरसिंह परमार जी , परिसर के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं और सभी बालिकाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र द्वारा संचालित कर अपने आसपास के पर्यावरण को सुधारने का संदेश दिया गया। ब्लॉक कैप्टन सामाजिक कार्यकर्ता R.L. निनामा वाइस कैप्टन गीता डावर और आनंद भूरिया, हितेश डावर ,राजेंद्र निनामा, टीना गिरवाल, मनीषा मकवाना, युक्ता वर्मा, विकास पटेल, तिरपाल पटेल, विजय मोहनिया, शोभा डावर, ममता डावर ,आकाश पटेल, सचिन पटेल द्वारा कार्यक्रम की भूमिका निभाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version