एपे-ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत 6 गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाइवे-6 पर हुआ भयंकर सड़क दुर्घटना | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​एपे-ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत 6 गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाइवे-6 पर हुआ भयंकर सड़क दुर्घटना | New India Timesमहाराष्ट्र, बुलढाणा ज़िले के खामगांव इलाके में नेशनल हाइवे- 6 पर सवारियों से भरे एपे और ट्रक के बीच जबर्दस्त टक्कर हो गई जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जख्मियों को खामगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। यह हादसा आज सुबह 11 बजे के दौरान राष्ट्रीय महामार्ग नम्बर 6 पर हुआ। हादसे के बाद महामार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया था। इस दुर्घटना में ऐपे रिक्शा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।​एपे-ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत 6 गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाइवे-6 पर हुआ भयंकर सड़क दुर्घटना | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार आज 16 अगस्त को बुलढाणा ज़िले के खामगांव से एक ऐपे रिक्शा में सवार हो कर 10 यात्री अकोला ज़िले के बालापुर के लिए जा रहे थे  इस रिक्शा में बुलढाणा शहर के निवासी 5 मजदुर भी शामिल थे जो काम के लिए बालापुर पहुंचने के लिए इस रिक्शा में बैठे थे। खामगांव से 3-4 किलो मीटर के अंतर पर ऐपे चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया तभी सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने इस रिक्शे को ज़ोरदार टक्कर मार दी। ​एपे-ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत 6 गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाइवे-6 पर हुआ भयंकर सड़क दुर्घटना | New India Timesयह हादसा इतना भयंकर था कि घटना स्थल पर ही रिक्शा में सवार 4 यात्रियों की मौत हो गई जबकि अन्य 6 मुसाफिर बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और बाधित हुए यातायात को बहाल कराया और सभी ज़ख़्मी और मृतकों को खामगांव के अस्पताल में लाया गया। मृतक में बुलढाणा निवासी शेख आसिफ शेख राशिद सहित समाधान झीने, भगाजी कांबले और एक मृतक का समावेश है जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है, जबकि जख्मियों में शेख रशीद शेख नासिर,साबिर शाह, अली शाह, आबिद अली शाह, शेख अमीर शेख शब्बीर, बुद्ध पुंडलिक मोरे और एक महिला का समावेश है। मृतकों का पोस्टमार्टम खामगांव के ही अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक सुनील शंकर खोसे को हिरासत में ले लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version