हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब को एसओजी व थाना चौक कोतवाली पुलिस ने बरामद कर आरोपी को किया गिरफ़्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब को एसओजी व थाना चौक कोतवाली पुलिस ने बरामद कर आरोपी को किया गिरफ़्तार | New India Times

एसओजी थाना चौक कोतवाली पुलिस ने राहुल शर्मा जिला बागपत को गिरफ्तार किया। एक मारुति स्विफ्ट LXI कार डेढ़ लाख रुपए की हरियाणा मार्का व अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, के बी सिंह थाना चौक कोतवाली प्रभारी, सौरभ कुमार यादव आबकारी निरीक्षक सदर क्षेत्र प्रथम के नेतृत्व में उ0. नि0 रविंद्र सिंह, उ0. नि0 राजाराम पाल सिंह एसओजी, हेड कांस्टेबल सुशील शर्मा एसओजी, हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एसओजी आदि पुलिस टीम में वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम मोजमपुर के सामने रात्रि 10:00 राहुल शर्मा निवासी ग्राम खेड़की सरूरपुर थाना कोतवाली जिला बागपत को मारुति स्विफ्ट कार व हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 17 पेटी में कुल 813 ब्लू स्ट्रोक मार्का की अंग्रेजी शराब, एक मोबाइल फोन,1340 रुपए आदि बरामद किया।


सुधीर कुमार जयसवाल एसपी सिटी ने बताया कि एसओजी व थाना चौक कोतवाली पुलिस ने राहुल शर्मा जिला बागपत को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की जिसकी लगभग कीमत ₹1,50,000 डेढ़ लाख रुपए है व एक मारुति स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन आदि बरामद किया गिरफ्तार अभियुक्त राहुल शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह मुख्यत राजेंद्र निवासी पलड़ी जिला सोनीपत के लिए काम करता हूं इस काम के लिए राजेंद्र के पास दो गाड़ियां स्विफ्ट, सैंटरो है इन्हीं गाड़ियों से प्रत्येक 7 व 8 दिन में गाड़ी लोड करा कर 30 से 35 पेटियां मुझे व ड्राइवर भोले के साथ मुजफ्फरपुर बिहार में दीपक कुलौहरिया के यहां भिजवाते थे, जिस काम के लिए मुझे राजेन्द्र प्रत्येक ट्रिप के लिए 5000 रूपए देते थे, राजेन्द्र माल किससे या कहाँ से लाता है मुझे नही पता,

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version