गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गांव-गांव जाकर विकास पर्व के तहत् विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण, दुर्गापुर को आदर्श गांव बनाया जायेगा | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गांव-गांव जाकर विकास पर्व के तहत् विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण, दुर्गापुर को आदर्श गांव बनाया जायेगा | New India Times

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गांव-गांव जाकर विकास पर्व के तहत् विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
दुर्गापुर को आदर्श गांव बनाया जायेगा।
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधी विधायी के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने विकास पर्व के दौरान ग्रामीण अंचलों में विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। गृह मंत्री ने ग्राम दुर्गापुर में उपस्थित महिलाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गापुर को एक वर्ष के अंदर आदर्श गांव बनाया जायेगा।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने विकास पर्व के कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु केन्द्र एवं म.प्र. सरकार ने अनेकों योजनायें शुरू की है। बेटी के जन्म से लेकर उसकी शादी की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने ली। प्रदेश में जन्म लेने वाली बेटी को लखपति बनाया है। बेटी वरदान बन गई है। बहिनों के सम्मान के लिए म.प्र. सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है। इस योजना के तहत् बहिनों को दो माह की एक-एक हजार रूपये की किश्त भी प्राप्त हो गई है। अगस्त माह की 10 तारीख को तीसरी किश्त की राश बहिनों के बैंक खातों में जमा की जावेगी।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गांव-गांव जाकर विकास पर्व के तहत् विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण, दुर्गापुर को आदर्श गांव बनाया जायेगा | New India Times


उन्होंने कहा कि 15 महिनें की पूर्व सरकार ने संबल योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तथा अति पिछड़ी सहारिया जनजाति की महिलाओं को मिलने वाली प्रति एक हजार रूपये की राशि बंद कर दी गई थी। जिसे हमारी सरकार ने पुनः जारी किया।
उन्होंने कहा कि दुर्गापुर गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर की समस्या का भी शीघ्र निदान किया जायेगा। गांव की केवट बस्ती नाथ डेरा पर पाईप लाईन डालने का कार्य भी किया जायेगा।
डॉ. मिश्र ने कहा कि जनता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे। कोरोना काल मे जब दतिया के लोग अपने भर्ती मरीजों को देखने अस्पताल नहीं जा रहे थे ऐसे में अस्पताल जाकर मरीजों को हिम्मत देकर उनका हौसला बढ़ाया। बाढ़ के दौरान कोटरा एवं अन्य ग्रामों के ग्रामीणों का नदी में फंसे होने पर अपनी जान की परवाह किए बिना उन्हें सुरक्षित निकालकर लाए।
डॉ. मिश्र विकास पर्व के दौरान लगभग ढ़ाई करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण गृह मंत्री ने विकास पर्व के दौरान आज लगभग 2 करोड़ 50 लाख की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें ग्राम दुर्गापुर में 1 करोड़ 63 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। गृह मंत्री ने इस दौरान ग्राम गरेरा में 52 लाख 16 हजार की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर 9 लाख 78 हजार की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गांव-गांव जाकर विकास पर्व के तहत् विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण, दुर्गापुर को आदर्श गांव बनाया जायेगा | New India Times

डॉ. मिश्र ने विकास पर्व के दौरान ग्राम गोराघाट में कार्यक्रमों में जिला पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष लशकरी, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला सर्वश्री जीतू कमरिया, विपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा परमार, कालीचरण कुशवाहा, सरपंच श्रीमती रामदेवी कमलू अहिरवार, अन्नू पठान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version