हाजी मोहम्मद इब्राहिम उर्फ़ पापा सेठ मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष घोषित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हाजी मोहम्मद इब्राहिम उर्फ़ पापा सेठ मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष घोषित | New India Times

मोमिन जमात बुरहानपुर के मोहल्ले के सरदारों और सरपंचों के संपन्न हुए निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष (सदर) के निर्वाचन को लेकर कुछ समय से चल रही गहमागहमी का पटाक्षेप बुधवार को हो गया। जमात के सरपरस्तों द्वारा बुधवार को मोमिन जमातखाना अंसार नगर बुरहानपुर में नवनिर्वाचित सरदारों और सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें संरक्षक रियाज अहमद अंसारी लाल टोपी द्वारा समय-समय पर सरदारों और सरपंचों से ली गई रायशुमारी के बाद अलहाज मोहम्मद आलम सेठ मरहूम के सुपुत्र हाजी मोहम्मद इब्राहिम अंसारी उर्फ़ पापा सेठ को मोमिन जमात बुरहानपुर का अध्यक्ष (सदर) घोषित किया गया। मोमिन जमात नवनिर्वाचित अध्यक्ष अलहाज मोहम्मद इब्राहिम अंसारी उर्फ़ पापा सेठ ने गुरुवार दोपहर संस्था के सरपरस्त रियाज़ अहमद अंसारी लाल टोपी से समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति में चाबी प्राप्त करके और दफ्तर मोमिन जमात, हिंदुस्तानी मस्जिद कॉम्प्लेक्स, मंडी बाज़ार में पहुंच कर पीरे तरीक़त अलहाज हज़रत मौलाना अहमद अशरफ अशरफी और गणमान्य समाज जनों की उपस्थिति में सेवानिवृत्त अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत और सेवानिवृत्त सचिव एडवोकेट हाजी शाहिद मोहम्मद अंसारी से चार्ज प्राप्त किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापा सेठ सहित अन्य लोगों का स्वागत पुष्पहार से किया गया। हिंदुस्तानी मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम क़ारी अब्दुल रशीद चिश्ती द्वारा फातिहा के बाद तबर्रुक तकसीम किया गया। पीरे तरीक़त अलहाज हज़रत मौलाना अहमद अशरफ अशरफी ने दुआ फरमाई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज के सरपंच उबेद शेख, हाजी सलीम उल्लाह अंसारी (दो भाई बीड़ी फैक्ट्री), एडवोकेट दाऊद अंसारी, एडवोकेट असलम अंसारी, नूर उल हक अब्दुल हक़ अंसारी, सईद चुन्नू सेठ, अब्दुल्लाह अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम अंसारी उर्फ़ पापा सेठ ने बताया कि वे विचार विमर्श के पश्चात अपनी टीम की घोषणा जल्द ही करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version