अजितदादा पवार का मुख्यमंत्री बनना तय है: डॉ आसिफ शेख. जन्मदिन पर मीरा-भाईंदर शहर में पवार के लगे होर्डिंग-बैनर | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

अजितदादा पवार का मुख्यमंत्री बनना तय है: डॉ आसिफ शेख. जन्मदिन पर मीरा-भाईंदर शहर में पवार के लगे होर्डिंग-बैनर | New India Times

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो अजितदादा पवार आने वाले समय में सौ प्रतिशत मुख्यमंत्री बनेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है, यह कहना है महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री, एनसीपी प्रदेश जनरल सेक्रेटरी, मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के पूर्व विरोधी पक्ष नेता व वरिष्ठ नगरसेवक डॉ आसिफ शेख का। बता दें कि उप-मुख्यमंत्री श्री अजित पवार का कल शनिवार 22 जुलाई को जन्मदिन है और इसी उपलक्ष में अजित पवार के कट्टर समर्थक डॉ आसिफ शेख ने मीरा-भाईंदर शहर में पवार को बर्थडे की शुभकामना बधाई देते हुए अजितदादा पवार मुख्यमंत्री बनें यही कार्यकर्ताओं की इच्छा, इस तरह के होर्डिंग बैनर लगाये हैं। गौरतलब है कि डॉ आसिफ शेख ने अजित पवार के जन्मदिन के शुभकामना की होर्डिंग में शरद पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटील, हसन मुश्रीफ, इन दिग्गज नेताओं के अलावा विशेष रूप से अजित पवार के बड़े बेटे युवा नेता पार्थ पवार का भी फोटो लगाया है। डॉ आसिफ शेख ने मीडिया को बताया कि राज्य में महायुती की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जनहित व विकास के काम कर रही है। शिवसेना के पक्षप्रमुख मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा के महाराष्ट्र के शीर्ष नेता उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य महायूती के नेता पदाधिकारी कार्यकर्तगण एकजुट होकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर जनता के काम कर रहे हैं। डॉ शेख ने कहा कि अब हम सभी मिलजुलकर काम करेंगे और जो भी उम्मीदवार लोकसभा, विधानसभा, नगरसेवक में दिया जायेगा उसे पूर्ण ताकत से जिताया जायेगा।महानगरपालिका, राज्य सरकार व केंद्र में एक जैसी ही महायूती एनडीए की सरकार होगी तो जनता के विकास काम तेज गति से होंगे और प्रशासन को चलाना भी आसान होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version