स्कूल चले हम अभियान के तहत डाॅ. उपासनी बच्चों से मिले | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

स्कूल चले हम अभियान के तहत डाॅ. उपासनी बच्चों से मिले | New India Times

स्कूल चले हम अभियान” के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शासकीय एकीकृत प्राथमिक विद्यालय तिरला में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी श्री मिलिंन्द उपास्नी द्वारा बच्चों से मुलाकात कर बच्चों को शिक्षा की आवश्यकता एवं शिक्षा के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर बच्चों से चर्चा की गई व साथ ही जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया और यातायात के नियमों पर चर्चा कर बच्चों को जागरूक किया गया।
डाॅ. उपास्नी द्वारा सुन्दर लेखन पर प्रोत्साहित करते हुए शाला के सभी बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया। इस अवसर पर खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री मुकेश सक्सेना, जनशिक्षक महेश साधु, शाला प्रधान अन्तर सिंह परमार एवं शाला शिक्षक ओंकार पटेल, कक्षा अध्यापक श्रीमती रावत मेडम आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version