NRHM के अंधे प्रशासन के सामने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई डेढ़ करोड़ रुपए से बनी नेत्र चिकित्सा की बिल्डिंग, स्लैब से टपक रहा है बारिश का पानी | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

NRHM के अंधे प्रशासन के सामने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई डेढ़ करोड़ रुपए से बनी नेत्र चिकित्सा की बिल्डिंग, स्लैब से टपक रहा है बारिश का पानी | New India Times

कोई सरकारी इमारत तैयार होने के बाद कितने दिन के भीतर सेवारत हो सकती है इसका फैसला प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले निर्माण पूर्णता दाखिले से होता है। आज से तीन साल पहले जामनेर उपजिला अस्पताल में NRHM की ओर से नींव रखी गई, नेत्र चिकित्सा विभाग की बिल्डिंग बनकर पूरी हो चुकी है लेकिन उसका लोकार्पण नहीं किया जा रहा है। इस इमारत के घटिया निर्माण को लेकर NIT ने तकनिकी तथ्यों को आधार बनाते हुए लगातार चार स्टोरी की। डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनी इस इमारत का आज हमने मुआयना किया तो पता चला कि बिल्डिंग की छत कई कोनों से टपक रही है। छत के ऊपर जमा होने वाले बारिश के पानी का आउटलेट सिस्टम फेल है, निर्माण के दौरान छत को पानी ही नहीं दिया गया, उसमें इस्तेमाल किया गया सीमेंट घटिया किस्म का था, बिल्डिंग के चारों ओर सीमेंट कांक्रीट की पिचिंग कर दी है ताकि इमारत की बुनियाद दिखाई नहीं पड़े।

NRHM के अंधे प्रशासन के सामने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई डेढ़ करोड़ रुपए से बनी नेत्र चिकित्सा की बिल्डिंग, स्लैब से टपक रहा है बारिश का पानी | New India Times

सहयोगी पत्रकार राहुल ने बताया कि इस काम का पैसा अभी तक ठेकेदार को पे नहीं किया गया है। निर्माण क्षेत्र से जुड़े जानकारों के मुताबिक यह इमारत हैवी रैन बर्दाश्त नहीं कर सकती, अगर लगातार आठ दिन बारिश की झड़ी शुरू रही तो इसकी छत धड़ाम से गिर जाएगी। जब तक इस पूरे बिल्डिंग का टेक्निकल ऑडिट नहीं किया जाता तब तक इसे कार्यान्वित नहीं किया जाएगा।

NRHM के अंधे प्रशासन के सामने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई डेढ़ करोड़ रुपए से बनी नेत्र चिकित्सा की बिल्डिंग, स्लैब से टपक रहा है बारिश का पानी | New India Times

दूसरा मसला खड़की गांव से है, यहां पंचायत समिति के B&C ने 15 वें वित्त आयोग से कंक्रिट सड़क बनाई जो बारिश के पानी से एक हफ्ते में उखड़ गई। हमने पूछताछ की तो JE तिवारी ने रिपेयरिंग की बात कहकर फोन काट दिया। यह सब अमृतकाल का महिमा है। सरकार में शामिल मंत्री गिरीश महाजन के निर्वाचन क्षेत्र का यह हाल है तो इससे आप राज्य के विकास को नाप सकते हैंं। लाइट, रोलिंग, कैमरा एंड ऐक्शन इस तरह पेड़ न्यूज फैक्टरी द्वारा खेले जाने वाले लीडर मैनेजमेंट के इस खेल ने तीन पीढियां बर्बाद कर दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version