अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

देश प्रदेश में हो रहे गरीबों मजलूमों दलितों पर अत्याचार केवल बसपा की सरकार में बहन मायावती ही रोक सकती हैं। भाजपा सरकार में अपराधियों का जिले में बोल बाला है।
उक्त बातें बसपा जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने बांसी में कार्यकर्ता बैठक के दौरान कहते हुए कहा की मोदी सरकार में अल्पसंख्यक दलितों सर्व समाज के गरीबों पर दबंगों द्वारा अत्याचार किया जा रहा सरकार बेबस हो कर देख रही है महंगाई चरम पर है गरीब गरीब हो रहा है अडानी अम्बानी के हाथों देश को बेचा जा रहा है
बैठक को संबोधित करते होए पूर्व मंडल प्रभारी इंद्रजीत गौतम ने कहा कि सर्व धर्म व जाति गरीबों की सुरक्षा केवल बसपा की सरकार में मुमकिन है आने वाले दिन मैं बसपा को मजबूत करने व बूथों पर काम करें। कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से विजयपाल कनौजिया महताब अहमद मोहम्मद कैफ घनश्याम शर्मा विनोद कुमार राव अशोक कुमार बौध्द अशीस कुमार गौतम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
