भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत. कांग्रेस ने टोपी पहन कर मुसलमानों को टोपी पहनाई: एम. एजाज खान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत. कांग्रेस ने टोपी पहन कर मुसलमानों को टोपी पहनाई: एम. एजाज खान | New India Times

झाबुआ पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान का अल्पसंख्यक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान द्वारा झाबुआ सर्किट हाउस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक ली गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि
कांग्रेस ने मुसलमानों का हमेशा उपयोग किया है और कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ़ वोट बैंक समझा रखा है। कांग्रेस के कार्यकाल में भी देश में खुब दंगे हुए। अगर देश में अल्पसंख्यकों की हालत खराब है तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस ही है। कांग्रेस ने सिर्फ मुसलमानों को डराने का काम किया और टोपी पहन कर मुसलमानों को टोपी पहनाई है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम किया। भाजपा की ढेर सारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज अल्पसंख्यक समुदाय को मिल रहा है। अगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने को है, हमें मिल-जुलकर कर अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराकर फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है।

बैठक को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष इरशाद कुरैशी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जुनैद खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री शाकिर सैयद ने किया। आभार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री फारुक शेरानी ने किया। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अय्युब सैयद, इमरान खान, मेताब खान, पीटर बबेरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री फयाज खान, इम्तियाज निजामी, युनुस कुरैशी, जियाउल हक कादरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी नावेद रजा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष इरफान पठान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष कय्यूम मनिहार, अल्पसंख्यक मोर्चा थांदला मंडल अध्यक्ष तस्दीक आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा रानापुर मंडल अध्यक्ष फिरोज खान, अल्पसंख्यक मोर्चा पारा मंडल अध्यक्ष रहमान खान, अल्पसंख्यक मोर्चा पारा मंडल महामंत्री सकलैन कुरैशी आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article