सवा करोड़ की हीरोइन के साथ महिला गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​​सवा करोड़ की हीरोइन के साथ महिला गिरफ्तार | New India Times
इंदौर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कारवाई करते हुए एक महिला के पास से लगभग सवा करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स (हीरोइन) जब्त की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ रुपए है। 

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ एक महिला राजस्थान से हीरोइन तस्करी कर लाई थी जिसे मप्र के उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है इसके पास से सवा करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक ज्योति जैन नामक इस महिला के पास से आधा किलो हैरोइन बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ है। नारकोटिक्स ब्यूरो ने इसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की हिरासत में लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version