संत शिरोमणि रविदास रथ यात्रा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई | New India Times

पंकज शर्मा,ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.),NIT:

संत शिरोमणि रविदास रथ यात्रा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई | New India Times

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा संत रविदास महाकुंभ सागर में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सागर में संत शिरोमणि रविदास जी का 100 करोड़ की लागत से भव्य व दिव्य मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की घोषणा की गई है। जिसका भूमि पूजन 12 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सागर में किया जायेगा। उक्त बातें मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार इस मंदिर बनाने की दृष्टि से संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा का प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है यह यात्रा प्रदेश के प्रमुख पांच स्थानों से निकाले जाएगी। प्रदेश के लगभग 55 हजार गांवों से होकर गुजरेगी यह रथ यात्रा हमारे लिए गर्व की बात है कि धार जिले के मांडू स्थित संत रविदास कुंड से 25 जुलाई को प्रारंभ होगी यह यात्रा जिले की सातो विधानसभा क्षेत्र से गुजरते हुए। 27 जुलाई को कुक्षी विधानसभा के ग्राम निसरपुर होते हुए बड़वानी जिले में प्रवेश करेंगी। पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जाति वित्त निगम अध्यक्ष सावन सोनकर ,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी,विधायक नीना वर्मा,पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा उपस्थित थे।
सावन सोनकर ने कहा कि यह यात्रा केवल अनुसूचित जाति मोर्चे की ही नहीं है यह यात्रा भाजपा व सभी सामाजिक संगठन की यात्रा हे इस यात्रा में सभी समाज वर्गो के लोग शामिल हो यह भी सुनिश्चित करे। संत रविदास मंदिर के निर्माण का भूमिपूजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथो से होगा संत रविदास जी रथ यात्रा समरसता यात्रा है । रथ यात्रा में संत शिरोमणि रविदास जी का चित्र, पादुकायें एवं कलश रहेगा जिसका पूजन प्रत्येक गांव में भ्रमण के दौरान कराया जाएगा। टोली द्वारा निर्धारित स्थानों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में संत और सामाजिक कार्यकर्ता रहेंगे। इस अभियान के दौरान प्रत्येक बस्ती एवं गांव में एक मुट्ठी मिट्टी, एक कलश में नदी का जल एकत्रित करके रथ पर रखा जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि जिले के मांडव में संत रविदास जी ने तपस्या की थी उसी स्थान पर रविदास कुंड से संत रविदास जी रथ यात्रा जिले में निकलने वाली हे यह यात्रा संत रविदास जी समरसता रथ यात्रा हे और इस यात्रा में सभी समझ वर्गो के लोग यात्रा में शामिल हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। यह रथ यात्रा धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के मांडव नगर भ्रमण कर नालछा होते हुए धार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देलमी धार नगर भ्रमण पश्चात बदनावर विधानसभा क्षेत्र ग्राम अनारद नागदा बदनावर एवं सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ रिंगनोद होते हुए गंघवानी क्षेत्र ग्राम टाण्डा बाग से मनावर नगर में प्रवेश करेंगी वहा से कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के निसरपुर से बड़वानी जिले में प्रस्थान करेंगी। इस यात्रा निमित्त जिला संयोजक सह संयोजक विधानसभा प्रभारी सह प्रभारी सहित अनेक प्रकार की टोली गठित की गई है।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version