अबरार अहमद खान, सिद्धार्थ नगर/लखनऊ (यूपी), NIT:

शुब्बानुल मुस्लमीन ट्रस्ट बुड्ढी खास कई वर्षों से लगातार गरीबों एवं ज़रूरतमंद परिवारों की मदद करती चली आ रही है। इस कर्म में आज शुब्बानुल मुस्लमीन ट्रस्ट के जिम्मेदारों ने छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने क्षेत्र के विभिन्न गावों में पहुंच कर लगभग 350 बच्चों में कॉपी, पेन, पेंसिल एवं अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया। सामग्री पाकर बच्चों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अब्दुल आखिर सिद्दीकी ने NIT संवाददाता से बात करते हुए बताया कि हमारे क्षेत्र में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो ग़रीब हैं, खाने के लिए पैसे नहीं हैं, पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं, वह अपनी ज़िंदगी में बहुत दुखी हैं, अपने बच्चों की बुनयादी शिक्षा भी पूरी करवाने के लायक़ नहीं हैं। ऐसे में हम सभी लोगों को मिल कर उनकी मदद करनी चाहिए। हमें हमारे समाज को बदलना होगा, अपनी सोच को बदलना होगा, दूसरों की मदद करने की आदत डालनी होगी।
हमें अपने बच्चों को दूसरों की मदद करने के प्रति प्रेरित करना होगा तब जाकर हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज हमारे गांव के कुछ नवजवानों के मेहनतों के कारण इस संस्था के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया है। इस मौके पर अब्दुल वहीद, हाफिज कमाल, मौलाना परवेज़, ज़हीर, ओबैदुल्लाह, मोहम्मद इसराइल, महताब आदि लोग मौजूद रहे।
