मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में डायरेक्टर जनरल कमंडेशन रोल डीजीसीआर अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की गई जिसमें डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने पूरे मध्यप्रदेश में अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा को सम्मानित किया है। पिछले वर्ष भी यह खिताब थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने अपने नाम किया था। लगातार उत्कृष्ट कार्यों के लिए थाना प्रभारी 15 अगस्त एवं 26 जनवरी जैसे अवसरों पर सम्मानित किए जा रहे हैं साथ ही मध्य प्रदेश स्तर के इस बड़े कार्यक्रम में फिर थाना प्रभारी सम्मानित हुए हैं।
