भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष 19 जुलाई को झाबुआ में कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष 19 जुलाई को झाबुआ में कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू | New India Times

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान कल 19 जुलाई को झाबुआ के प्रवास पर रहेंगे इस दौरान वह झाबुआ सर्किट हाउस पर जिला कार्यसमिति की बैठक लेंगे।
अगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इस लिए भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय से रुबरु चर्चा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षो की बैठक की गई। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष जनाब इरशाद कुरैशी ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष का दोरा अहम है, सभी कार्यकर्ताओ को इस कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुनैद खान ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रुप रेखा बताई। बेठक का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री शाकिर सैयद व फारुख शेरानी ने किया। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अय्युब सैयद, इमरान खान, मेताब खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री फयाज खान, इम्तियाज खान, युनुस कुरैशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी नावेद रजा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष इरफान पठान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष कय्युम मनिहार, अल्पसंख्यक मोर्चा थांदला मंडल अध्यक्ष तस्दीक आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा रानापुर मंडल अध्यक्ष फिरोज खान, अल्पसंख्यक मोर्चा पारा मंडल महामंत्री सकलैन कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version