संत शिरोमणि रविदास यात्रा को लेकर भाजपा की जिला टोली बैठक संपन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.),NIT:

संत शिरोमणि रविदास यात्रा को लेकर भाजपा की जिला टोली बैठक संपन्न | New India Times

यह गौरव का क्षण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा संत रविदास महाकुंभ सागर में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सागर में संत शिरोमणि रविदास जी का 100 करोड़ की लागत से भव्य व दिव्य मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की घोषणा की गई हैं। घोषणा अनुसार इस मंदिर बनाने की दृष्टि से संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा का प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है यह यात्रा प्रदेश के प्रमुख स्थानों से निकाले जाएगी । हमारे लिए गर्व की बात है कि धार जिले के मांडू स्थित संत रविदास कुंड से 25 जुलाई को प्रारंभ होगी। यह यात्रा जिले की सातो विधानसभा क्षेत्र से गुजरते हुए। 27 जुलाई को कुक्षी विधानसभा के ग्राम निसरपुर होते हुए बड़वानी जिले में प्रवेश करेंगी । यह बात यात्रा निमित्त भाजपा जिला कार्यालय पर जिला टोली की बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने कही।
इस दौरान अनुसूचित जाति वित्त निगम अध्यक्ष सावन सोनकर ,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, यात्रा प्रभारी विनोद मोले, विधायक नीना वर्मा,पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल ने भी बैठक को संबोधित किया।
सावन सोनकर ने कहा कि यह यात्रा केवल अनुसूचित जाति मोर्चे की ही नहीं है यह यात्रा भाजपा व सभी सामाजिक संगठन की यात्रा हे इस यात्रा में सभी समाज वर्गो के लोग शामिल हो यह भी सुनिश्चित करे।
संत रविदास मंदिर के निर्माण का भूमिपूजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथो से होगा संत रविदास जी रथ यात्रा समरसता यात्रा है इस यात्रा मार्ग में पड़ने वाली नदियों का जल तथा गांवों की मिट्टी भी यात्रा के माध्यम से एकत्रित किया जाना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी कहा कि जिले के मांडव में संत रविदास जी ने तपस्या की थी उसी स्थान पर रविदास कुंड से संत रविदास जी रथ यात्रा जिले में निकलने वाली हे यह यात्रा संत रविदास जी समरसता रथ यात्रा हे और इस यात्रा में सभी समझ वर्गो के लोग यात्रा में शामिल हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

विधायक नीना वर्मा ने कहा कि 100 करोड़ की राशि से संत रविदास जी मंदिर का निर्माण राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है इसी को लेकर जो संत रविदास जी रथ यात्रा हमारे जिले में भी निकलें वाली हे उस रथ यात्रा में सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी भूमिका करे।

विनोद मोले ने कहा कि आज समरसता की समाज में अत्यधिक आवश्यकता है क्यों की देश विरोधी ताकते षडयंत्र कर समाज को तोड़ने का काम कर रही है अलग अलग संगठन और लोग समाज को तोड़ने में लगे हैं इस लिए समरसता के संत रविदास जी की तपोभूमि मांडव के संत रविदास कुंड से धार जिले में निकलने वाली हे यह यात्रा किसी एक समाज के लिए नही है यह यात्रा सभी समाजों के लिए है समरसता रथ यात्रा हे । संत रविदास जी समरसता के सब से बड़े उदाहरण है मीरा बाई के गुरु संत रविदास जी थे आज हमारा देश पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभु राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, पूर्व विधायक कालू सिंह ठाकुर , बलवंत सिंह मंडलोई , जिला महामंत्री जयराम गावर, सन्नी रिन व प्रकाश धाकड़, शरद विजयवर्गीय , अशोक जैन, उमेश गुप्ता,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा ,मोर्चा महामंत्री ज्वाला सौलंकी, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी सहित भाजपा जिला टोली सदस्य उपस्थित रहे । बैठक का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

संत शिरोमणि रविदास यात्रा को लेकर भाजपा की जिला टोली बैठक संपन्न | New India Times

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version