मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र),NIT:

बुरहानपुर के युवा धार्मिक विद्वान हज़रत मौलाना नईम फैज़ी से मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला हमीदपुरा में हज़रत नायबे रसूल रहमतुल्ला अलेह वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से दरगाह हज़रत नाइबे रसूल रहमतुल्ला अलेह के अहाते में मोहल्ले के मेम्बर,सरपंच और सरदारों में मौलाना इक़बाल फैजी, अल्हाज आरिफ़ अलीग, निसार मुक़ादम, हमीदुल्लाह मुक़ादम, चिराग़ उद्दीन सेठ,शेख रशीद पानीवाले, मोहम्मद नईम मेंबर, मोहम्मद रफीक़ चक्की वाले, अल्ताफ हुसैन,सादिक हुसैन, नासिर पठान, मोहम्मद रियाज़ मुक़ादम, अनवर चौधरी, खल्ला पहलवान, अब्दुल रहीम अबुल मुक़ादम, मोहम्मद मुश्ताक़ बाबू, रियासत हुसैन, अब्दुल रहीम मुन्ना सरदार,मोहम्मद उमर, मोहम्मद मुख्तार का इस्तकबाल किया गया जिसमें मोहल्ले के बड़े जिम्मेदार हज़रात भी शरीक रहे। इस अवसर पर धार्मिक विद्वान हज़रत मौलाना नईम फैजी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड और मोहल्ले के नौजवानों में बढ़ रही बे राहो रवि के उनवान पर गुफ्तुगु की और मार्गदर्शन दिया। संस्था के पदाधिकारियों में मौलाना मोहम्मद नईम फैजी,मौलाना अनवर हुसैन फैजी, डॉक्टर वसीम अख़्तर,डॉक्टर मोहम्मद सादिक, मास्टर इस्माइल उल्लाह, मोहम्मद इस्माइल मिस्त्री, सरफराज उल्लाह, रफीकुद्दीन, इमरोज़ कुरैशी, मोहम्मद शकील,मोहम्मद हुसैन, शफीक हसन, अबरार हुसैन, सखावत हुसैन, मोहम्मद हस्सान,मोहम्मद अनस उपस्थित रहे। धार्मिक विद्वान हज़रत मौलाना इक़बाल फैजी की दुआ पर प्रोग्राम खत्म हुआ।

