रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, बड़वानी (मप्र), NIT:

बड़वानी जिले के ग्राम कोयडिया निवासी श्री राजाराम वास्कले का राजकिय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
नदी में डूबने से थाना प्रभारी की मौत हो गई थ। घटना जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर थाना क्षेत्र की है जहां जामनेर नदी में डूबने से नेमावर टी आई राजाराम वास्कले की मौत हो गई थी।
टी आई वास्कले को नदी से निकालकर उनके साथी गंभीर हालत में नेमावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे थे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरदा रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया गया है था की जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टी आई राजाराम वास्कले ने रविवार दोपहर को नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वह खुद डूब गए।
आस-पास मौजूद जवानों व स्थानीय तैराकों की मदद से उनको निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में हरदा रेफर कर दिया गया। हरदा के निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वास्कले मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले थे। देवास जिले में वह कई साल से पदस्थ थे और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात रह चुके थे। नेमावर के पहले उनको उदयनगर थाने की जिम्मेदारी मिली हुई थी। उनकी पत्नी व एक बेटा है।
