मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राजस्थान के करौली में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद एसिड से जलाकर की गई निर्मम हत्या के मामले में मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने कांग्रेस नेत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा पर आरोप लगाते हुए गत दिवस एक बयान जारी किया था। श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के इस बयान पर बुरहानपुर के कांग्रेसी नेताओं ने जहां बोलना मुनासिब नहीं समझा वहीं कांग्रेस नेता एवं पार्षद अजय उदासीन ने सोशल मीडिया के माध्यम से कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी पर अपनी कमैंट्स दी है। बता दें कि कांग्रेस के पार्षद अजय उदासीन का शुमार सोशल मीडिया पर बेबाक टिप्पणी करने वालों में होता है। अजय उदासीन में कहा कि अर्चना चिटनीस दीदी को राजस्थान की इतनी फिक्र है कि वहां किसी पर अत्याचार हुआ तो विलाप यहां हो रहा है,किन्तु जब एक किसान आपके अत्याचार से आत्महत्या करता है,तब आपके पास दो आंसू भी नही थे..?
जब आदिवासियो पर अत्याचार हो रहा है तब दो शब्द नही निकले,..?.
जब यहां प्रदेश में दलित महिला से अत्याचार हुआ तब आपको दर्द नही हुआ,..?
किसानों को उचित मुआवजा नही मिल रहा तब आपको दर्द नही हो रहा किन्तु उदयपुर की घटना से बड़ा दर्द हुआ,..?
अब क्या उदयपुर से टिकिट मिलने वाला है..?
