बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर की ताजपोशी ने निमाड़ के कद्दावर नेता एवं जननायक स्वर्गीय शिव भैया की याद कर दी ताज़ा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर की ताजपोशी ने निमाड़ के कद्दावर नेता एवं जननायक स्वर्गीय शिव भैया की याद कर दी ताज़ा | New India Times

बुरहानपुर में कांग्रेस के युवा नेता एवं स्वर्गीय नवल सिंह ठाकुर के ख़ानदान के होनहार चश्मे चिराग़ हर्षित सिंह ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के निर्देश पर पार्टी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी द्वारा बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर श्री डीके पटेल एवं डॉक्टर एसएम तारिक़ की ओर से अभिनन्दन समारोह का आयोजन रविवार 16 जुलाई 2023 को पाटीदार समाज वाड़ी, गणपति नाका बुरहानपुर में किया गया। इस अभिनंदन समारोह में बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, बाल कांग्रेस अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण एवं ज़िले की असंख्य संख्या में जनमानस ने शिरकत की। राजनैतिक पंडितों की माने तो आज के इस आयोजन की विशेषता यह रही कि अभिनंदन समारोह में आए जन सैलाब को देखकर निमाड़ के क़द्दावर दिवंगत सांसद ठाकुर शिव कुमार सिंह के ज़माने की पुरानी यादें ताज़ा हो गई। इसका कारण यह है कि नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर की ताजपोशी में नगाड़े, ढोल ताशे की थाप के साथ स्वागत का जो सैलाब उमड़ा उसका एक नया रूप यहां देखने को मिला।

बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर की ताजपोशी ने निमाड़ के कद्दावर नेता एवं जननायक स्वर्गीय शिव भैया की याद कर दी ताज़ा | New India Times

इस अभिनंदन समारोह को युवा तरुणाई की सशक्त आवाज़ हर्षित सिंह ठाकुर के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। इस अवसर पर आगामी चुनाव एवं संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा होने के साथ सभी ने कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार रखे। नवनियुक्त कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी, पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित पार्टी आलाकमान के समस्त राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के आशिर्वाद से मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं उन सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रण लेता हूं कि ज़िले में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में बुरहानपुर और नेपानगर की सीट पर कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करे इसके लिए हम ठोस कार्य योजना तैयार करके जी जान से कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने का प्रयास करेंगे और कांग्रेस के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों और नेताओं को एकजुट करके और उनसे मार्गदर्शन लेकर काम करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version