राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया नेशनल हाइवे पर चक्का जाम | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया नेशनल हाइवे पर चक्का जाम | New India Times

देवरी क्षेत्र में गरीबों को मिलने वाला मुफ्त का अनाज राशन विक्रेताओं द्वारा हड़पने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।ताजा मामला आदिवासी बाहुल्य तहसील केसली के ग्राम बघवारा का सामने आया है जहां करीब 200 हितग्राहियों का राशन विक्रेता द्वारा हड़प लिया गया। लगातार 3 मई से राशन न मिलने से परेशान गुस्साए समूचा गांव वाले एक होकर कल सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कर रोष व्यक्त किया लेकिन फिर भी ग्रामीणों को राशन नहीं मिल सका। महज अधिकारियों द्वारा राशन दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
आदिवासी बाहुल्य ग्राम बघवारा में पिछले 3 माह से गरीबों का मुफ्त राशन नहीं बांटा गया है जिससे परेशान ग्राम वासियों ने कलेक्टर, एसडीएम एवं पुलिस थाने में सूचना दी, लेकिन जब अधिकारियों ने नहीं सुनी तो राशन दुकान के सामने पूरे गांव की बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर में राशन दुकानदार ने आकर दुकान खोली और जब राशन वितरण नहीं किया गया तो गांव के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान केसली तहसीलदार कैलाश कुर्मी करीब 2 घंटे तक राशन वितरित कराने के लिए प्रयासरत रहे लेकिन राशन दुकान की पीओएस मशीन के सरवर ना मिलने का बहाना देकर देर शाम तक राशन का वितरण नहीं किया। ग्रामीणों ने तहसीलदार से 3 माह का राशन दिलाने की बार-बार गुहार लगाई लेकिन तहसीलदार श्री कुर्मी ग्रामीणों को राशन दिलाने में नाकाम रहे। इस दौरान पुलिस और तहसीलदार के सामने राशन विक्रेता नीलेश यादव ने सुरेंद्र यादव के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया और कालर पकड़कर मारपीट करने की कोशिश की जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया और सभी ग्रामीणों ने शाम करीब 5 बजे एसडीएम कार्यालय के सामने पुराने नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। करीब 1 घंटे तक चक्का जाम बना रहने के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई।
बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसडीएम शैलेंद्र सिंह द्वारा बार-बार कोशिश के बाद भी ग्रामीणों नहीं माने्, ग्रामीणों की मांग थी कि उन्हें 3 माह का राशन दिलाया जाए तब वह चक्का जाम खत्म करें। हितग्राहियों की मांग थी कि उन्हें 3 महीने का राशन नहीं बांटा गया है उन्हें राशन वितरण करा दिया जाए। उन्होंने बताया कि राशन विक्रेता द्वारा राशन मांगने पर मारपीट किया जाता है इसलिए राशन दुकानदार पर कार्रवाई कर हटाया जाए और उसका राशन कोटा समाप्त कराया जाए। जिसके बाद एसडीएम शैलेंद्र सिंह द्वारा पीड़ित हितग्राही सुरेंद्र यादव के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने भेजा गया।

ग्राम बघबारा के सभी ग्रामीणों को राशन नहीं मिला है उन्हें मंगलवार को राशन बटवाया जाएगा और जिन लोगों ने थम्स लगाए लेकिन राशन नहीं मिला है उन्हें भी पूरा राशन दिलाया जाएगा और जांच की जाएगी: शैलेंद्र ठाकुर एसडीएम देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version