मेघनगर की प्रसिद्ध संत अर्नाल्ड स्कूल में शपथ विधि समारोह संपन्न | New India Times



रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर की प्रसिद्ध संत अर्नाल्ड स्कूल में शपथ विधि समारोह संपन्न | New India Times

आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के मेघनगर की क्रिश्चियन (पादरी ) की प्रसिद्ध व प्रख्यात संत अर्नाल्ड स्कूल में छात्र छात्राओं का शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ।

शपथ विधि समारोह मे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई!

कार्यक्रम में वर्ष 2023 -24 के लिए हेड बॉय दर्पण बसोड़, हेड गर्ल अनुग्या पोरवाल, एवं कैप्टन येलो-हाउस रितिक डामोर, ब्लू-हाउस हर्ष झा, रेड-हाउस शिवा सिंह राठौर, ग्रीन-हाउस काव्या पाल, एवं वॉइस कैप्टन येलो-हाउस अक्षता भाबोर, ब्लू- हाउस आदित्य पासवान, ग्रीन -हाउस दीप डोडियार, रेड-हाउस मानसी डामोर,आदि को स्कूल मैनेजर फादर डिमेलो द्वारा विधि विधान से शपथ ग्रहण करवाई गई।

मेघनगर की प्रसिद्ध संत अर्नाल्ड स्कूल में शपथ विधि समारोह संपन्न | New India Times

कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए!
और सभी धर्मों के वचनों का पाठ बच्चों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मेघनगर पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सोनगरा, ने अपने उद्बोधन में सभी हेड बॉय हेड गर्ल्स को बधाई देते हुए स्कूल के समस्त शिक्षक गण बच्चों स्कूल प्रबंधन को वर्ष 2023 -24 के समस्त गतिविधियों हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक सुशील बिलवाल एवं अंकिता ओहारी द्वारा किया गया, स्वागत एवं आभार स्कूल प्राचार्य फादर एंडू्स लोबू द्वारा किया गया!

कार्यक्रम में जगदीश सिसोदिया, पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सोनगरा, भारतीय पत्रकार संघ मेघनगर तहसील अध्यक्ष दशरथ कट्ठा, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष जेम्स पाॕल, फादर जोमन जेम्स सहायक प्राचार्य सिस्टर दीपा शिक्षक गण पालक गण एवं छात्र-छात्राएं आदी बड़ी संख्या में उपस्थित थे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतिया देकर मन मोह लिया!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version