सर्व समाज का सम्मान बसपा सरकार में था सुरक्षित: इंद्रजीत गौतम | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सर्व समाज का सम्मान बसपा सरकार में था सुरक्षित: इंद्रजीत गौतम | New India Times

बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव गांव जा कर बूथों के कमेटी को मजबूत करें कार्यकर्ता ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा हो। लोकसभा चुनाव जिताकर बहन जी के हाथों को मजबूत करें, उक्त बातें बसपा पूर्व मंडल जोन इंचार्ज इंद्रजीत गौतम ने डुमरियागंज विधानसभा के सेक्टर भवानीगंज के धौरहरा पुरैना आदि गांवों में सेक्टर व बूथ समिझा बैठक के दौरान कही।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि जब तक बसपा सरकार नहीं बनेगी तब तक गरीबों का भला होने वाला नहीं है, सर्व समाज का सम्मान बसपा सरकार में सुरक्षित है।

बैठक को संबोधित करते जिला सचिव विजयपाल कनौजिया ने कहा कि गरीबों, मजलूमों पर हो रहे अत्याचार तभी बंद होगा जब देश प्रदेश में बसपा सरकार होगी, अपनी सरकार बनाने के लिए बूथ मज़बूत करो।
बैठक में मुख्य रूप से रंजीत गौतम, मोहम्मद कैफ, संजय कनौजिया, अशोक कुमार बौध्द सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version