मुनि श्री की हत्या को लेकर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन तेज़, आक्रोशित दिगंबर जैन समाज ने निकाला मोर्चा | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मुनि श्री की हत्या को लेकर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन तेज़, आक्रोशित दिगंबर जैन समाज ने निकाला मोर्चा | New India Times

दिगंबर जैन समाज के मुनि श्री कामकुमार नंदजी महाराज की कर्नाटक के बेलगावी जिले के हीराकोडि गांव में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस मामले में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए, इस मांग के लिए जामनेर के पारसनाथ देवस्थान ट्रस्ट की ओर से सकल जैन समाज ने मोर्चा निकाला। तहसील कार्यालय पहुंचे आंदोलकारियों ने मुनि श्री की हत्या का निषेध किया। मोहन जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत प्रभु श्रीराम और भगवान महावीर की भूमि है, यहां मुनियों को लेकर इस प्रकार के जघन्य अपराध नहीं होने चाहिए। विदित हो कि 6 जुलाई से गायब मुनि श्री का शव छिन्न विचिन्न स्थिति में पाया गया है। कर्नाटक पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जैन मुनि की हत्या के बाद कर्नाटक के भीतर और बाहर जैन धर्म के आस्तिकों में काफ़ी आक्रोश देखा जा रहा है। पक्ष-विपक्ष की बात करें तो कर्नाटक में विपक्षी दल भाजपा सड़क पर उतर गया है और CBI जांच की मांग की जा रही है। इस प्रकरण को लेकर गोदी मिडिया में होने वाली रिपोर्टिंग में आरोपियों की पहचान उजागर नहीं किए जाने से जनता के बीच एक अलग किस्म का भ्रम का माहौल बनाया जा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version