आफत वाली बारिश के चलते नदी नाले उफान पर, पुलिया पहुंच मार्ग से आवागमन हुआ बाधित, नगर की व्यवस्था दिखी फेल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आफत वाली बारिश के चलते नदी नाले उफान पर, पुलिया पहुंच मार्ग से आवागमन हुआ बाधित, नगर की व्यवस्था दिखी फेल | New India Times

जुन्नारदेव शहर के वार्ड क्रमांक 10 पंचशील कॉलोनी पुलिया जो की नवनिर्मित हॉस्पिटल भवन को पहुंचता है यहां पर बाढ़ आ जाने के चलते घंटों तक जाम लग गया जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा साथ ही चर्च तिराहा वाली पुलिया भी उफान पर नजर आई। झमाझम बारिश के चलते नदी नाले शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी उफान पर नजर आए, शहर की रोड तालाब बनते हुए दिखाई दी जिसमें मोटर साइकिल फोर व्हीलर चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आफत वाली बारिश के चलते नदी नाले उफान पर, पुलिया पहुंच मार्ग से आवागमन हुआ बाधित, नगर की व्यवस्था दिखी फेल | New India Times

बारिश के पूर्व हॉस्पिटल पहुंच मार्ग की जनता जनार्दन ने पुलिया ऊंची करने की मांग की थी परंतु अब यहां पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्ष पुरानी मांग आज तक पूरी होती दिखाई नहीं दे रही है। मूसलाधार बारिश के चलते ट्रैफिक जाम हो गया है पुलिस द्वारा व्यवस्था देकर कंट्रोल किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version