मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हिया के शासकीय प्राथमिक शाला कोल्हिया के शिक्षक रमेश वाईकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि पहली से लेकर पांचवी तक क्लास लगती है परंतु दो रूम की कंडीशन जर्जर अवस्था में तब्दील हो चुकी है पुराना स्कूल है जोकि काबेलू एवं बलिया सड़ गई है बलिया से बुरादा झड़ रहा है काबेलू टूट फूट गए हैं बलिया टूट गई है रूम में पानी गिर रहा है इस वजह से 50 बच्चों को दो रुम में शिफ्ट कर पढ़ाना पड़ रहा है जिससे अधिक परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत बीआरसी ऑफिस एवं छिंदवाड़ा को आवेदन दे दिया गया है कि स्कूल की कंडीशन बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है, यह स्कूल को तकरीबन 45 वर्ष पुराना है। स्कूल के बच्चों के परिजनों एवं टीचर स्टाफ ने शासन प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द किया जाए क्योंकि यहां किसी के भी साथ कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।
