दीपक यादव की जयंती पर जनपद बागपत में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

दीपक यादव की जयंती पर जनपद बागपत में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन | New India Times

जिला पंचायत बागपत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय दीपक यादव का जन्मदिन जनपद बागपत सहित उत्तर प्रदेश व दिल्ली में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वर्गीय दीपक यादव के जन्मदिन पर जनपद बागपत में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और लोगों ने उनके साथ बिताए पलों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। स्वर्गीय दीपक यादव के पैतृक गांव गौना में बड़ी संख्या में लोग उनकी समाधि पर पहुंचे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। दीपक यादव के सिंघावली अहीर स्थित फार्म हाउस पर एक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हवनकुंड में उनकी आत्मा की शांति के लिए आहुतियां डाली। स्वर्गीय दीपक यादव की धर्मपत्नी एवं प्रमुख समाज सेविका व रालोद की वरिष्ठ नेता मोनिका यादव ने कहा कि उनके पति ने सम्पूर्ण जीवन मानव भलाई के लिए कार्य किए और वह भी अपने पति के दिखाए नेक रास्ते पर चलते हुए लोगों की भलाई के लिए कार्य करेंगी। इस अवसर पर उपस्थित नेशनल अवार्डी, गोल्ड मेडलिस्ट व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने कहा कि दीपक यादव जैसी महान शख्सियत सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। यादव समाज के प्रमुख नेता महिपाल यादव ने बताया कि दीपक यादव ने जहां एक और अपने व्यवहार एवं धार्मिक कार्यों से एक अमिट पहचान बनाई, वहीं दूसरी और उन्होंने यादव समाज को भी गौरवान्वित किया। कहा कि वह बहुत ही मिलनसार और हसमोख व्यक्ति थे और सभी को साथ लेकर चलते थे। वह समाज के हर वर्ग का दिल से साथ निभाते थे। राजन यादव एवं यश यादव ने कहा कि दीपक यादव जी इंसानियत की अनुपम मिसाल थे। कहा कि उनके दर से कभी कोई खाली हाथ नहीं लौटा। इस अवसर पर दीपक यादव के पुत्र अर्व यादव, बेटी दीया यादव, कार्तिक यादव, पंडित अमित कौशिक सराय, कविता यादव, दीपक ओबरॉय दिल्ली, राव साहब, लोकेश यादव लुहारा, विनोद डोलचा, कृष्ण बालैनी, रविशंकर शर्मा, सुबोध त्यागी चमरावल, केशव चमरावल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version